ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिना माइक देना पड़ा भाषण, ऊर्जा मंत्री भी थे मौजूद, जानें मामला

Jitendra Shrivastava | Aug 03, 2024, 22:35 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अजीब वाकया हुआ। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाषण दे रहे थे तभी ऐसी घटना घटी कि केंद्रीय मंत्री और सभी लोग सकते में आ गए। बड़ी बात ये है कि इस कार्यक्रम में मप्र के ऊर्जा मंत्री भी मौजूद थे...

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार, 3 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में में अनोखा वाकया देखने को मिला। ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर भाषण दे रहे थे तभी बिजली चली गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया को बिना माइक के ही भाषण देना पड़ा। बड़ी बात ये है कि सिंधिया के मंच पर मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद थे। सिंधिया एक पेड़ मां के नाम और मुरार नदी के पुनरुत्थान कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बिजली विभाग के हाल और मनचाही कटौती

मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी के हाल किसी से छिपे नहीं है। यहां मनचाही कटौती के साथ बिजली भी घंटों गुल रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी खराब है, लेकिन इन हालात का एक नमूना तब देखने को मिला जब भारत सरकार के दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हुए थे। इस दौरान जब वे मुरार नदी के पुनरुत्थान कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी बीच जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच पर भाषण देने आए तो उनके भाषण शुरू होने से पहले ही बत्ती गुल हो गई।

ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में बिजली गुल

बिजली गुल होने के बाद सिंधिया को अपना भाषण बिना माइक से ही शुरू करना पड़ा। इस दौरान मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थोड़ा परेशान नजर आए। बाद में जनरेटर शुरू किया गया इसके बाद सिंधिया ने अपना भाषण पूरा किया। सिंधिया के कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में अचानक बत्ती गुल होने से बिजली विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।

मंत्री के निर्देश के बाद भी रवैया वैसा ही

मध्य प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिली हैं। सिंधिया के संसदीय क्षेत्र अशोकनगर में बिजली कटौती की शिकायत आई थी जिसके बाद प्रद्युमन सिंह तोमर अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे और सख्त निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद भी बिजली विभाग के रवैये में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • एमपी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
  • ऊर्जा मंत्री
  • बिजली गुल
  • बिना माइक भाषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा