कब्रिस्तान की जमीन पर गौशाला बनाने का आरोप, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया था भूमिपूजन
Rohit Sahu | Jun 24, 2025, 12:54 IST
rameshwar sharma
भोपाल में अकबरपुर कब्रिस्तान की जमीन पर गोशाला निर्माण को लेकर विवाद, जमीअत उलेमा ने इसे वक्फ संपत्ति बताते हुए अवैध कब्जा बताया और कार्रवाई की मांग की।
MP News: भोपाल के कोलार रोड क्षेत्र स्थित अकबरपुर कब्रिस्तान को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जमीअत उलेमा भोपाल ने आरोप लगाया है कि इस वक्फ संपत्ति पर गौशाला बनाने की कोशिश की जा रही है। जमीअत ने इस संबंध में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जमीअत उलेमा की मांग है कि भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने और बाउंड्री वॉल बनवाई जाए।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव उनके पास आए थे और बताया कि उन्हें यह ज़मीन आवंटित की गई है। वे इस ज़मीन पर नि:शुल्क गोशाला बनाना चाहते हैं और यह काम पूरी तरह सेवा भाव से प्रेरित है। शर्मा ने कहा कि उन्हें यह कार्य पुण्य का लगा, इसलिए वे भूमिपूजन में शामिल हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था।
जमीअत उलेमा का आरोप है कि अश्विनी श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर यह कार्य करवाया। उन्होंने इसे पूरी तरह अनुचित और वक्फ संपत्ति का उल्लंघन बताया। जमीअत के अनुसार, संगठन पिछले 15 वर्षों से वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के निर्देश पर लगातार जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें...औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे: रामेश्वर शर्मा
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कब्जे को लेकर सोमवार को वक्फ बोर्ड ऑफिस के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक कब्रें बनाई और कफन ओढ़कर जमीन पर लेट गए। प्रदर्शनकारियों नेसवाल उठाया अगर कब्रिस्तान पर मॉल और गौशालाएं बनेंगी। तो मौत के बाद हम अपने लोगों को कहां दफनाएंगे? पहले ही राज्य में कब्रिस्तानों की संख्या घट गई है। 189 पंजीकृत कब्रिस्तान थे, आज सिर्फ 22 ही बचे हैं, बाकी पर कब्जा कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें...वक्फ बोर्ड ने 1100 रुपए से अधिक नजराना लेने पर लगाई रोक
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने ज्ञापन मिलने के बाद जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जमीअत उलेमा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे और हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
21 जून को हुआ था गोशाला का भूमिपूजन
जमीअत के अध्यक्ष हाफिज इस्माइल बैग के अनुसार, कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस नेता ने 21 जून को वहां क्षेत्र के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को बुलाकर गोशाला का शिलान्यास भी करा लिया। इस्माइल बैग ने कहा कि यह शिलान्यास पुलिस की मौजूदगी में किया गया जबकि वक्फ बोर्ड ने 2019 में ही अश्विनी की किरायेदारी रद्द कर दी थी।
रामेश्वर शर्मा ने उद्घाटन के दौरान दिया था ये बयान
राजनीतिक दबाव में किया गया काम: जमीअत का आरोप
यह भी पढ़ें...औरंगजेब की तारीफ करने वाले को कब्रिस्तान भेज देंगे: रामेश्वर शर्मा
कफन में लेटकर किया विरोध
यह भी पढ़ें...वक्फ बोर्ड ने 1100 रुपए से अधिक नजराना लेने पर लगाई रोक
वक्फ बोर्ड ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA