इंदौर में अधिकारियों को लेकर फिर बोले कैलाश-सिस्टम में आते ही सभी अधिकारियों को अच्छे से समझा दूंगा, चुनावी सर्वे की चिंता मत करो

The Sootr | Nov 11, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में अधिकारियों को लेकर फिर बोले कैलाश-सिस्टम में आते ही सभी अधिकारियों को अच्छे से समझा दूंगा, चुनावी सर्वे की चिंता मत करो
इंदौर में अधिकारियों को लेकर फिर बोले कैलाश-सिस्टम में आते ही सभी अधिकारियों को अच्छे से समझा दूंगा, चुनावी सर्वे की चिंता मत करो

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व इंदौर विधानसभा एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अधिकारियों को लेकर मुखर हुए।

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व इंदौर विधानसभा-1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अधिकारियों को लेकर मुखर हुए। उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझता है, उसे उस भाषा में समझाता हूं। सिस्टम में आते ही मैं सभी अधिकारियों को अच्छे से समझा दूंगा। वहीं यह भी कहा कि चुनावी सर्वे पर ध्यान मत दो। समझदार व्यक्ति बीजेपी को ही वोट देता है।

व्यापारियों की शिकायत पर बोले थे विजयवर्गीय

धनतेरस के अवसर पर कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह रखा गया था, जिसमें शामिल होने कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे थे। यहां व्यापारियों ने अधिकारियों द्वारा परेशान करने की शिकायत कैलाश विजयवर्गीय से की थी, जिस पर उन्होंने कहा कि सिस्टम में आते ही मैं सभी अधिकारियों को अच्छे से समझा दूंगा। मुझे हिंदी, अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और हर तरह की भाषा आती है, जो जिस भाषा में समझता है, मैं उसे उस भाषा में समझा देता हूं।

इसके पहले ब्यूरोक्रेसी को लेकर यह बोल चुके हैं-

  • इसके पहले चुनाव प्रचार में विजयवर्गीय ने कहा था कि मप्र में कोई अधिकारी पैदा नहीं हुआ जो मेरा फोन नहीं उठाए और काम नहीं करें।
  • सफाई में छक्का लगाने के बाद निगम कार्यक्रम में कहा था कि अधिकारियों की मालिश करना बंद कर दीजिए ये नहीं बल्कि जनता इंदौर को नंबर वन बनाती है।
  • निगम चुनाव के बाद कहा था कि जितना सीएम अधिकारियों की सुनते हैं, उतनी कार्यकर्ता की सुनें तो अच्छा होगा समझदार व्यक्ति बीजेपी को ही वोट डालता है।

समझदार व्यक्ति बीजेपी को ही वोट डालता हैं-विजयवर्गीय

विजयवर्गीय राधा नगर नीलकंठ कॉलोनी रहवासी संघ के बीच भी पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि चुनाव के आ रहे सर्वे पर ध्यान न दें, प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। इंदौर की सभी 9 सीटें जिताने की अपील करते हुए रहवासियों से कहा कि वह हर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपने परिचितों को कॉल कर बीजेपी को वोट देने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि समझदारों के बीच जाता हूं तो ये नहीं कहता कि मुझे वोट डालें, बल्कि कहता हूं कि वोट डालने जरूर जाएं, क्योंकि समझदार व्यक्ति बीजेपी को ही वोट डालता है। विजयवर्गीय गजाधर नगर, पंचशील नगर और प्रेम नगर में दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। वार्ड 7 के छत्रपति नगर, अग्रसेन नगर, महावीर बाग, गौरव नगर के रहवासियों से संवाद किया। इस बैठक में वरुण शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रवाद का बीजारोपण होता है शाखा में

नीलकंठ कॉलोनी में विजयवर्गीय ने बचपन का समय याद करते हुए बताया कि जब हम शाखा में जाते तो हर दिन नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे प्रार्थना करते कबड्डी और अन्य खेल खेलते थे। एक बार मैंने पूछा हर दिन एक ही काम करते है, इससे क्या होगा, तब मुझे बताया था कि इससे भारत विश्व गुरु बनेगा। अब समझ में आया कि बचपन से ही संघ की शाखा में राष्ट्रवाद का वो बीजारोपण किया जाता है जिसकी उपज नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय जैसे लाखों कार्यकर्ता है। राष्ट्रवाद का जो बीजारोपण होता है, वह संघ की शाखा में होता है और इसीलिए हम भाग्यशाली हैं कि बचपन से ही संघ की शाखा में जा रहे हैं। इसकी वजह से ही अटल जी, आडवाणी जी और नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिला है।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Kailash Vijayvargiya's system
  • Kailash said
  • I will explain to everyone after coming into the system
  • कैलाश विजयवर्गीय का सिस्टम
  • कैलाश बोले सिस्टम में आने पर सबको समझाऊंगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं