इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय-संजय शुक्ला आज आमने-सामने, गले लगने से मुहंतोड़ जवाब देने तक की दोनों के बीच आ चुकी तल्खी

Pratibha Rana | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय-संजय शुक्ला आज आमने-सामने, गले लगने से मुहंतोड़ जवाब देने तक की दोनों के बीच आ चुकी तल्खी
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय-संजय शुक्ला आज आमने-सामने, गले लगने से मुहंतोड़ जवाब देने तक की दोनों के बीच आ चुकी तल्खी

इंदौर प्रेस क्लब में आमने-सामने कार्यक्रम में पहली बार सीधी बहस में एक मंच पर होंगे विजयवर्गीय-संजय शुक्ला।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट इंदौर विधानसभा एक के बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला दोपहर दो बजे आमने-सामने होंगे। इंदौर प्रेस क्लब में आमने-सामने कार्यक्रम में पहली बार सीधी बहस में एक मंच पर होंगे। दोनों के बीच 35 दिन में (25 सितंबर को विजयवर्गीय प्रत्याशी घोषित हुए थे) गले लगने, पैर छूने, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दूसरे की फोटो काटने, तीखे आरोप लगाने से लेकर मुहंतोड़ जवाब देने की बातें हो चुकी है। ऐसे में सभी इस बहस पर नजरे गढ़ाएं हुए हैं।

दोनों के बीच इस तरह फेयर से हुई डर्टी पॉलिटिक्स

- कैलाश विजयवर्गीय और संजय शुक्ला दोनों के बीच पारवारिक संबंध रहे हैं। लेकिन जब 25 सितंबर को विजयवर्गीय के टिकट का ऐलान हुआ तभी हल्के आरोपों का दौर शुरू हो गया। शुरूआत शुक्ला ने की और कहा कि उन्होंने दो बेटों (एक उनके विधायक बेटे आकाश और मेरी) राजनीतिक बलि ले ली है।

- कुछ दिनों बाद दोनों गोम्मटिगरी पर पहली बार (विजयवर्गीय का टिकट घोषित होने के बाद) आमने-सामने हुए। तब यहां शुक्ला ने विजयवर्गीय के पैर छुए और विजयवर्गीय ने उन्हें गले लगाया, दोनों ने सद्भाव और स्नेह दिखाया।

- शुक्ला ने जयाकिशोरी की कथा का आयोजन किया, मंजूरी नहीं मिलने पर विजयवर्गीय पर सीधे आरोप लगाए कि उनके और बीजेपी के दबाव में अधिकारी ऐसा कर रहे हैं। फिर मंजूरी मिली तो उन्होंने यह कहकर आयोजन निरस्त कर दिया कि अधिकारियों ने मेरे पुत्र की जगह मेरे नाम से मंजूरी जारी कर षडयंत्र किया है ताकि खर्चे में इस आयोजन की राशि जोड़कर मेरा नामांकन खारिज करा सकें।

पिता की कमाई संबंधी विजयवर्गीय के आरोप से हमले हुए तेज

- प्रचार के दौरान विजवर्गीय ने तंज कसा कि कांग्रेस को वोट नहीं मिलने वाले बूथ अध्यक्ष को 51 हजार का ईनाम देंगे और यह भी आरोप लगाए कि उनके (शुक्ला) के पास तो पिता की कमाई है, वह खर्च कर रहे हैं।

- इस पर शुक्ला ने भी आरोप लगाए कि वह तो मिल मजदूर के बेटे हैं, उनके पास अरबों रुपए कहा सें आए, मेरी तो मेहनत, ईमानदारी की कमाई है और वैसे भी पिता की कमाई पुत्र को ही दी जाती है। यहीं से दोनों के बीच तल्खी बढने की शुरूआत हो गई।

फिर आई साडियां बंटने के वीडियो, नामाकंन पर आपत्ति

- फिर कांग्रेस से शुक्ला का टिकट घोषित हुआ और जब इसके बाद वह अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में एक मंच पर हुए तो विजयवर्गीय और शुक्ला के बीच कोई सीधी बात नहीं हुई, दोनों ने लोगों को दिखाने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो खिचांई लेकिन दोनों ने ही इस कार्यक्रम के जब फोटो अपने सोशल मीडिया पर डाले तो पास में खड़े होने के बाद भी एक-दूसरे की फोटो आधी काट दी और चेहरा भी नहीं दिखने दिया।

- इसके बाद कांग्रेस की ओर से लगातार वीडियो बनाकर जारी किए गए और आरोप लगाए गए कि चुनाव मे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए साडियां, कुकर, मोबाइल के साथ नोट तक बंट रहे हैं और आयोग कुछ नहीं कर रहा है। शुक्ला यहां तक कह गए कि वह मुंहतोड़ जवाब देंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे, अब यदि इस तरह प्रलोभन की कोशिश हुई तो चुप नहीं बैठेंगे। इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने डर्टी पॉलिटिक्स बताते हुए कहा कि मैं फेयर और डेवलपमेंट की ही पॉलिटिक्स करता हूं। इन आरोपों के जवाब भी नहीं देना चाहता हूं।

- इसके बाद कांग्रेस ने विजयवर्गीय के नामांकन फार्म पर आपत्ति ली और कहा कि उन्होंने दो गंभीर आरोपों की जानकारी ही नहीं दी, फार्म निरस्त होना चाहिए। लेकिन जब फार्म मंजूर हो गया तो फिर आरोप लगाए कि जिला निर्वाचन अधिकारियों और उनकी (विजयवर्गीय) की सांठगांठ है। हम केंद्रीय चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट तक दरवाजा खटखटाएंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Election 2023
  • Sanjay Shukla
  • संजय शुक्ला
  • Kailash Vijay Category
  • Vijay Category-Shalku Producer-Ominal
  • विजयवर्गीय- शुक्ला आमने-सामने
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा