मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का देर रात हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे
Sanjay Gupta | Jun 06, 2025, 15:11 IST
kailash-vijayvargiya-car-accident-survives
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का गुरुवार देर रात इंदौर में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के नगर निगम चौराहे के पास हुई, जब उनकी कार...
मध्य प्रदेश केनगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का गुरुवार देर रात इंदौर में एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को एक अन्य कार ने तेजी से आकर टक्कर मार दी। इसमें मंत्री बाल-बाल बचे। वहीं मंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए सामने वाले कार चालक को ध्यान रखने की सीख दी और रवाना हो गए।
![05c8de43-b03]()
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज
मंत्री को जिस कार ने टक्कर मारी इसमें एक परिवार बैठा हुआ था। परिजनों ने बाहर आकर मंत्री से माफी मांगी। इस पर मंत्री ने भी बड़ा दिल दिखाया और परिवार को सावधानी रखने के लिए समझाइश दी और वहां से रवाना हो गए। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसके पहले इसी दिन गुरुवार को पर्यावरण दिवस के दौरान हुए आयोजन में लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए बयान से चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो लड़की श्रृंगार करे, गहने पहने, अच्छे सुंदर कपड़े पहने तो अच्छा मानते हैं। बहुत सुंदर है। लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहनती हैं उसे अच्छा मानते हैं उनकी सोच है। ऐसा कहते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है और कम भाषण देने वाला नेता अच्छा होता है। मैं नहीं मानता हूं। महिला देवी का स्वरूप होती है, खूब कपड़े पहने। कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती है। कई बार लड़कियां आती हैं सेल्फी लेने के लिए, तो मैं बोल देता हूं, बेटा अच्छे कपड़े पहना करो। फोटो फिर लेना।
thesootr links
ऐसे हुए एक्सीडेंट
घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में नगर निगम चौराहे के पास हुआ। उनका काफिला शिवाजी मार्केट से मच्छी मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान इमली बाजार की ओर से तेज गति से आ रही एक कार (एमपी 04, सीएम 5195) ने टक्कर मार दी जो मंत्री की कार के पीछे हिस्से में लगी। इससे वाहन असंतुलित हो गया, जिसे ड्राइवर ने संभाला। इसके बाद मंत्री खुद कार से नीचे उतरे और एक्सीडेंट की गंभीरता को देखा।
05c8de43-b03
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोन पर भी नहीं बची थी बिल्डिंग, निगमायुक्त पर अब मंच से कसा तंज
परिवार ने मांगी माफी, मंत्री ने दिखाया बड़ा दिल
खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- लड़कियां सेल्फी लेने आती है तो बोल देता हूं अच्छे कपड़े पहनो
मंत्री अपने बयान से आए थे चर्चा में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari