कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कहा- सभी को नहीं दे सकते, BJP फैसला नहीं बदलती
Sanjay Gupta | Jul 11, 2026, 12:01 IST
kailash vijayvargiya narottam mishra datia bypoll
दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। समर्थक भड़के हुए हैं। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो टूक कह दिया कि एक बार पार्टी ने टिकट दे दिया तो फिर इसे बदलने की परंपरा नहीं है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia by election 2026) में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर घमासान मचा हुआ है। समर्थक चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस पर अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मंत्री विजयवर्गीय ने डॉ. मिश्रा की चुनावी तैयारी पर कहा कि चुनाव लड़ने की तैयारी तो हजारों लोग करते हैं। मध्यप्रदेश में 230 सीटें हैं, लेकिन दावेदारों की संख्या हजार होती है। ऐसे में हर किसी को टिकट देना संभव नहीं होता।
वहीं जब पूछा गया कि क्या समर्थकों के विरोध के बाद पार्टी टिकट बदल सकती है? इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होता। बीजेपी में एक बार टिकट देने के बाद उसे बदलने की परंपरा नहीं है। पार्टी काफी सोच-विचार के बाद ही उम्मीदवार तय करती है और पार्टी का फैसला सबसे ऊपर होता है।
![1eb64252-e94]()
मंत्री विजयवर्गीय (दतिया उपचुनाव) ने यह भी कहा कि नरोत्तम जी ने कल दो-तीन बार फोन किया था, हालांकि बात नहीं हो पाई। लेकिन मैं उन्हें जानता हूं, वह समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के लिए काम करेंगे। दतिया हम डंके की चोट पर जीतेंगे। आशुतोष तिवारी भारी वोट से जीतेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि (by election datia) रही विरोध की बात तो हमारी पार्टी में डेमोक्रेसी है और यह कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति है। हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं। एक बार बैठाकर समझाएंगे तो समझ जाएंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है, सब कर लेंगे। छोटी बात है। नरोत्तम जी भी चुनाव में काम करेंगे।
![b461d503-282]()
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा, उनसे सीखें कांग्रेसी
टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, समर्थकों के प्रदर्शन को गलत बताया
दतिया में बवाल, नरोत्तम समर्थकों और पुलिस में झड़प, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
नरोत्तम मिश्रा का सिंगल नाम दिल्ली भेजा था प्रदेश संगठन ने, ऐनवक्त पर कट गया
दतिया उपचुनाव 2026 - बीजेपी दतिया में अपना टिकट बदलेगी या नहीं ??? सुनिए इस सवाल पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय@KailashOnline @BJP4MP pic.twitter.com/oPa9esJsBo
— TheSootr (@TheSootr) July 11, 2026
तैयारी तो हजारों करते हैं, सभी को नहीं दे सकते
पार्टी टिकट नहीं बदलती है
1eb64252-e94
नरोत्तम ने किया था फोन, करेंगे काम
उन्होंने आगे कहा कि (by election datia) रही विरोध की बात तो हमारी पार्टी में डेमोक्रेसी है और यह कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति है। हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं। एक बार बैठाकर समझाएंगे तो समझ जाएंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है, सब कर लेंगे। छोटी बात है। नरोत्तम जी भी चुनाव में काम करेंगे।
दतिया उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
b461d503-282
ये खबरें भी पढ़ें...
टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, समर्थकों के प्रदर्शन को गलत बताया
दतिया में बवाल, नरोत्तम समर्थकों और पुलिस में झड़प, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
नरोत्तम मिश्रा का सिंगल नाम दिल्ली भेजा था प्रदेश संगठन ने, ऐनवक्त पर कट गया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava