कैलाश विजयवर्गीय बोले- कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए MP BJP के दरवाजे बंद

Rahul Garhwal | Feb 10, 2024, 23:58 IST
Share
kailash and kamalnath
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्यप्रदेश में अटकलें हैं कि पूर्व सीएम कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। सुमित्रा महाजन ने उन्हें न्योता दिया, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए मध्यप्रदेश बीजेपी के दरवाजे बंद हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kaman Nath) के बीजेपी जॉइन करने की अटकलें तेज होती जा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को बीजेपी जॉइन करने का न्योता भी दे दिया है, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का कहना है कि कमलनाथ जैसे नेताओं के लिए मध्यप्रदेश बीजेपी (mp bjp) के दरवाजे बंद हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा ?

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब कमलनाथ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी जैसे नेताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे मध्यप्रदेश में तो बंद हैं। दिल्ली (बीजेपी हाईकमान) अगर कोई विचार करे तो कुछ कह नहीं सकते, मध्यप्रदेश में हमने निर्णय लिया है कि हम कमलनाथ जी को भारतीय जनता पार्टी में नहीं लेंगे।

सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया था न्योता

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कमलनाथ का यदि विकास में विश्वास है तो राम का आशीर्वाद लेकर आएं और काम करें। काम के लिए आ जाएं, जो काम के लिए आना चाहता है वो आ जाएं। जिन्हें भी लगता है कि हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं। ऐसी सद्बुद्धि किसी को आती है तो क्या बुराई है। जिन्हें लग रहा है कि अच्छा काम करने वाले हैं, विकास में विश्वास रखते हैं तो साथ में आ जाएं। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना है।

ये खबर भी पढ़िए...

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया बीजेपी में आने का न्योता

कमलनाथ की डिनर पार्टी

कमलनाथ ने 13 फरवरी को अपने निवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया है। इस डिनर पार्टी में खासतौर पर विधायकों को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश से उनका मोहभंग हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने विधायकों को अपने यहां डिनर पर बुलाया है। प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। ये सीट राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है। कमलनाथ इस सीट पर उम्मीदवार बनकर राज्यसभा जाना चाहते हैं। विधायकों की सहमति और समर्थन हासिल करने के लिए ही इस डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

कमलनाथ ने की एमपी छोड़ने की तैयारी, इसलिए बुलाई डिनर पार्टी

कमलनाथ की सोनिया से मुलाकात

हाल ही में दिल्ली में कमलनाथ की कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में कमलनाथ ने सोनिया गांधी से राज्यसभा जाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की उम्मीदवारी और राज्यसभा से खुद के जाने की इच्छा जताई।

Tags:
  • Kamal Nath
  • MP Congress
  • Kailash Vijayvargiya
  • Kailash Vijayvargiya statement
  • MP BJP
  • Kamal Nath BJP
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित

By Sumit Kumar

विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Dhiman

अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद