कमलनाथ ने हंसते हुए कहा- मैंने गालियां खाने की पावर ऑफ अटर्नी दिग्विजय सिंह को दी, दिग्गी बोले- जहर पीने का काम मैंने संभाला
Rahul Garhwal | Oct 17, 2023, 24:00 IST
कमलनाथ ने हंसते हुए कहा- मैंने गालियां खाने की पावर ऑफ अटर्नी दिग्विजय सिंह को दी, दिग्गी बोले- जहर पीने का काम मैंने संभाला
कांग्रेस का वचन पत्र जारी करने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मैंने गालियां खाने की पावर ऑफ अटर्नी दिग्विजय सिंह को दी। दिग्विजय बोले जहर पीने का काम मैंने संभाला है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वचन पत्र जारी करने की शुरुआत हंसी-मजाक से हुई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ने वाले बयान पर हंसते हुए सफाई दी। आपको बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद कांग्रेस में असंतोष बढ़ गया था। कमलनाथ ने कहा था कि आप दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। इस बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर थी।
कमलनाथ ने हंसते हुए दी सफाई, दिग्गी का भी शानदार जवाब
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हंसते हुए कहा कि मैंने गालियां खाने की पावर ऑफ अटर्नी दिग्विजय सिंह को दी है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जहर शिव को ही पीना पड़ता है। जहर पीने का काम मैंने संभाला है। इसके बाद दिग्विजय ने कहा कि जो टिकटों के बी-फॉर्म पर साइन करता है, कपड़े उसके फटने चाहिए। बी-फॉर्म पर साइन पीसीसी चीफ यानी कमलनाथ करेंगे।
मतलब दिग्गी पर बागियों को मनाने की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद फैले असंतोष और बागी नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को दी है। ऐसे नेताओं को दिग्विजय सिंह की मनाएंगे। इसलिए कमलनाथ ने कपड़े फाड़ने वाला बयान दिया था।
कमलनाथ के बयान पर हमलावर हो गई थी बीजेपी
आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट कटने पर समर्थक पीसीसी चीफ कमलनाथ से मिलने पहुंचे थे। इसका वीडियो बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने शेयर किया था। इसमें कमलनाथ कह रहे थे कि आप दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। आशीष अग्रवाल ने लिखा कि अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गए। खैर, आप भी कर ही क्या सकते हैं, जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है। वैसे शिवपुरी से आए वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ जी से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari