प्रेस वार्ता में बोले कमलनाथ- एमपी में भ्रष्टाचारियों की सरकार है, कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन करेंगे लागू

The Sootr | Sept 15, 2023, 24:00 IST
Share
प्रेस वार्ता में बोले कमलनाथ- एमपी में भ्रष्टाचारियों की सरकार है, कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन करेंगे लागू
प्रेस वार्ता में बोले कमलनाथ- एमपी में भ्रष्टाचारियों की सरकार है, कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन करेंगे लागू

मध्यप्रदेश में चुनाव 2023 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है, इस दौरान अशोकनगर में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई

ASHOKNAGAR. मध्यप्रदेश में चुनाव 2023 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस दौरान अशोकनगर में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहे। मीडिया से बात करते समय कमलनाथ ने बीजेपी को भ्रष्टाचारी सरकार कह कर पुकारा।

झूठों की सरकार आज मध्यप्रदेश में है- कमलनाथ

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि ये सब जानते हैं कि आज के समय में भ्रष्टाचार का क्या रिकॉर्ड है। घोटाले का क्या रिकॉर्ड है ये घोटालों की सरकार, भ्रष्टाचार की सरकार, झूठों की सरकार आज मध्यप्रदेश में है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से आज के समय में हर कोई नौजवान, किसान और छोटे व्यापारी परेशान हैं। कमलनाथ ने शिक्षा के निजीकरण पर कहा कि वह कई इमारतों, संस्थाओं का निजीकरण कर रहे हैं, तो फिर स्कूल का भी करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा प्राथमिकता में है, शिक्षा से ही पौधा डालता है और अगर शिक्षा सही ना हो, हमने देखा कि पटवारी घोटाले में जब पास हुए कुछ लोगों से प्रश्न पूछा गया तो वो जवाब नहीं दे पाए क्योंकि पैसे दो और नौकरी लो हुआ है। पर शिक्षा को प्राथमिकता हम देंगे और हम निजीकरण के इस पक्ष में नहीं है।

सनातन पर बोले कमलनाथ

टिकट वितरण पर कमलनाथ ने कहा कि टिकट कोई पैराशूट से नहीं बल्कि उसके लिए AICC ने सर्वे कराया है उसी हिसाब से टिकट होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान कमलनाथ से पूछा गया क्या इंडिया का गठन सनातन के अंत के लिए किया गया है। इसके जबाव में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म को तो हम सब स्वीकार करते हैं। अपना देश सनातन धर्म का भी देश है, बाकी भी धर्म है पर सनातन धर्म कोई यह शिक्षा नहीं देता कि दूसरे धर्म को दूर रखा जाए।

सिंधिया का भविष्य बीजेपी ही तय करेगी- कमलनाथ

कमलनाथ ने पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में कहा कि उन्होंने बीजेपी में जाकर अपना भविष्य तय कर लिया है और अब बीजेपी उनका भविष्य तय करेगी। कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज को 18 साल बाद बहनें, नौजवान, कर्मचारी, सब याद आए हैं। वह अब इतने सालों के पाप धो रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि उनका सरकार आने पर पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Press conference held in Bhopal
  • Congress President Kamal Nath
  • भोपाल में प्रेस वार्ता आयोजित
  • कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा