'कान खोलकर सुन लें- कितने दिन रहेगी वर्दी', भरे मंच से TI पर क्यों भड़के कमलनाथ

Raj Singh | Mar 02, 2025, 08:01 IST
Share
kamalnath
kamalnath

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में टीआई पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि पुलिस को अपनी वर्दी की इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने बीजेपी के बिल्ले को लेकर भी सवाल उठाए साथ ही छिंदवाड़ा की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने छिंदवाड़ा (Chhindwara) के हर्रई (Harrai) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी टीआई (TI) पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टीआई के कामों को लेकर कड़ी आलोचना की।

कमलनाथ ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं पुलिसवालों को कहता हूं, आप अपनी वर्दी की इज्जत करिए. सबसे पहले आप अपनी वर्दी की इज्जत करिए। टीआई कहां है, कान खोलकर सुन लें कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी? हम भी देखेंगे, हमारा भी समय आएगा। आप अपनी वर्दी सुरक्षित रखिए। उन्होंने आगे कहा कि यह मैं टीआई को कहता हूं। कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला जेब में रखते हैं, कुछ होते हैं बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लेते हैं। यह टीआई ने बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है। दुख भी होता है, गुस्सा भी आता है। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, जनता को सुरक्षित रखने के लिए। अगर यह किसी पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं तो यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी खबर पढ़ें... पूर्व सीएम कमलनाथ ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, बोले-MP भ्रष्टाचार की राजधानी बना

भेदभाव का आरोप

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और पांढुर्ना की जनता के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रदेश में "ट्रिपल इंजन" (Triple Engine) की सरकार होने के बावजूद छिंदवाड़ा के लोगों को पेट्रोल जैसी मूलभूत चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं।

ये भी खबर पढ़ें... इन्वेस्टर्स समिट से पहले फिर कर्ज लेने की तैयारी मोहन सरकार, कमलनाथ ने घेरा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

कमलनाथ ने कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा, "समय बदलेगा और सत्य की जीत होगी।" उनका विश्वास था कि आने वाले दिनों में स्थिति सुधरेगी।

आखिर क्यों भड़के कमलनाथ ?

दरअसल कमलनाथ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि उनके ऊपर झूठे प्रकरण बनाने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। उनकी किसी भी समस्या को नहीं सुना जा रहा है जिसको लेकर कमलनाथ ने मंच से अपने भाषण के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश है, और बीजेपी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है। कैसे भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को कलंकित किया है, आज पूरे देश में जितना भ्रष्टाचार नहीं है, उतना मध्य प्रदेश में है। बीजेपी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • कांग्रेस
  • MP
  • छिंदवाड़ा
  • बीजेपी
  • kamalnath
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई