कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, उज्जैन घटना पर बोले- CM सिर्फ चुनाव ही लड़ेंगे या कानून व्यवस्था भी देखेंगे?

Pratibha Rana | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, उज्जैन घटना पर बोले- CM सिर्फ चुनाव ही लड़ेंगे या कानून व्यवस्था भी देखेंगे?
कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, उज्जैन घटना पर बोले- CM सिर्फ चुनाव ही लड़ेंगे या कानून व्यवस्था भी देखेंगे?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा राजनीतिक हमला किया है।

अरुण तिवारी, BHOPAL. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा राजनीतिक हमला किया है। कमलनाथ ने उज्जैन घटना को लेकर ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए बल्कि इस तरह की घटनाओं को प्रदेश पर कलंक बताया। बीजेपी के बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर भी कमलनाथ ने कई सवाल खड़े किए। कमलनाथ ने इसे सबसे बड़े राजनीतिक दल के सबसे बड़े विघटन का दौर बताया। कमलनाथ ने वे मुद्दे भी बताए जिनके कारण कांग्रेस कह रही है कि जनता में बीजेपी के प्रति आक्रोश है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी जितने सजावटी उम्मीदवार ला रही है, जनता का आक्रोश उतना ही ज्यादा बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में बीजेपी के B कैटेगरी सीट पर उम्मीदवारों की नजर, इसमें इंदौर 3, 5 के साथ सांवेर, महू शामिल, अभी और चौंकाएंगे नाम

कांग्रेस ने बताए जनता में आक्रोश के कारण :

- जनता मान रही है कि जो मंत्री चुनाव लड़ेंगे, उनका मंत्रालय जो पहले से ही सुप्त है अब और भी निष्क्रिय हो जाएगा, तो फिर जनता के रुके हुए काम कैसे होंगे। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है।

- जो सत्ताधारी सासंद चुनाव लड़ेंगे उनका संसदीय क्षेत्र उपेक्षित होगा, जिसका खामियाजा जनता ही भुगतेगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है।

- ये तथाकथित बड़े लोग पार्टी के दबाव में बेमन से लड़ेंगे और हारेंगे, तो जनता के खिलाफ हो जाएंगे, जिसके कारण जनता उनकी उपेक्षा और उनके उत्पीड़न का शिकार होगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है।

- यदि भाजपा के कोई एक-दो सांसद जोड़, जुगत, जुगाड़ से चुनाव जीत भी गए तो फिर बाद में विधायक के पद से इस्तीफा देकर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, जिससे उप चुनाव का खर्चा होगा, जो जनता के टैक्स की ही बर्बादी होगी। इस वजह से आक्रोश बढ़ रहा है।

- जनता के बढ़ते आक्रोश को देखकर बीजेपी के अधिकांश नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य और समर्थक भूमिगत से हो गए हैं और जन-सेवा के लिए समर्पित कुछ अच्छे नेता अन्य विकल्प तलाश रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में मुस्लिम समाज ने गंगा-जमुनी सौहार्द्र की दी मिसाल, मिलादुन्नबी के जुलूस कल की जगह निकलेंगे आज, गणेश विसर्जन कल

उज्जैन घटना प्रदेश पर कलंक :

उज्जैन घटना को कमलनाथ ने प्रदेश पर कलंक बताया है। कमलनाथ ने कहा कि उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है।

कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आप सिर्फ चुनाव ही लड़ते रहेंगे और झूठी घोषणाएं ही करते रहेंगे। क्या आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी बेटियों की तस्वीरों से पूरे मध्य प्रदेश के होर्डिंग भर देंगे, लेकिन मासूम बेटियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देंगे। जिस बेटी के साथ यह दरिंदगी हुई क्या वह लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना नहीं है।

मुख्यमंत्री जी उज्जैन में पहले भी दो छोटी बच्चियों के साथ क्रूरतापूर्ण दुष्कृत्य हुआ था। प्रदेश में ऐसी क्रूर घटनाओं की पुनरावृत्ति बताती है कि मध्य प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के होते हुए भी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। अपराधी निरंकुश है और जनता परेशान है। कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और पीड़िता को समुचित इलाज के साथ ही एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर विधानसभा एक से टिकट के पहले हुई थी महाजन और विजयवर्गीय की गुप्त बैठक, मिलिंद का नाम विधानसभा तीन से आगे

प्रदेश में आफत आसमानी कम सुल्तानी ज्यादा : कांग्रेस

कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में आफत आई है, लेकिन वो आसमानी कम है और सुल्तानी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन की फसल 80 फीसदी बर्बाद हो चुकी है। इससे 45 लाख किसान सीधे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन में भारी बारिश के बाद कीड़े लगने की समस्या पैदा हुई लेकिन प्रदेश के सुल्तान शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में नकली दवाई का रैकेट चल रहा है, जिससे इल्लियां नहीं मरीं। कांग्रेस ने मांग की है कि किसानों को तत्काल मुआवजा राशि दी जाए और मुआवजे में चल रहे घोटाले को रोका जाए। वहीं मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने प्रेस कान्फ्रेंस कर नर्मदा का मुद्दा उठाया। गुप्ता ने कहा कि आज भी नर्मदा में सीवेज का पानी मिल रहा है और बड़े पैमने पर अवैध उत्खनन हो रहा है, लेकिन सरकार सोई हुई है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Chief Minister Shivraj Singh Chauhan
  • State President Kamal Nath
  • Kamal Nath attack on Shivraj
  • प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ
  • कमलनाथ का शिवराज पर हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा