फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज
Shreya Nakade | Jun 30, 2024, 13:47 IST
कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनावों में हार का विश्लेषण करने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी आई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेताओं ने इस कमेटी की बैठक से दूरी बनाई हुई है...
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव ( MP Lok Sabha Election ) में प्रदेश की सभी सीटें गंवाने के बाद, कांग्रेस में मंथन जारी है। केंद्र से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को हार के कारणों का विश्लेषण करने भेजा गया है।
2 दिन के दौरे पर आई इस टीम ने कल सभी लोकसभा प्रत्याशियों से वन-टू-वन बातचीत की। आज चुनाव के पहले बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के साथ बैठक है।
नहीं पहुंचे दिग्गज नेता
कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ( congress fact finding committee ) को आज पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर हार के कारणों का विश्लेषण करना था, लेकिन इस बैठक से पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दूरी बना ली है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने भी इस बैठक से दूरी बनाई हैं। यह सभी नेता चुनाव के पहले बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य थे।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश कांग्रेस की हार के कारण तलाशेगी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी, सभी प्रत्याशियों के साथ होगी बैठक
कल लोकसभा प्रत्याशियों की हुई बैठक
दो दिन के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में हुई चूक का विश्लेषण करने भेजा गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण कर रहे हैं।
शनिवार (29 जून) को इस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में खड़े हुए कांग्रेस के सभी 27 प्रत्याशियों से बातचीत की। इन्होंने दल बदल, संगठन, भितरघात और टिकट में देरी को हार के कारण बताए।
ये खबर भी पढ़िए...
चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस कमेटी का मंथन, कांग्रेसी बोले- लाड़ली के कारण हारे
मध्य प्रदेश में 1 भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई। पहली बार सभी 29 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा भी उनके बेटे नकुल नाथ बचा नहीं पाए। यहां से बीजेपी के बंटी विवेक साहू को जीत मिली।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपने प्रभाव वाले इलाके राजगढ़ से हार गए थे। ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस पर कई प्रश्न उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस ने नगर निगम घोटाले पर किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- घोटालेबाजों का हम मुंह काला करेंगे
2 दिन के दौरे पर आई इस टीम ने कल सभी लोकसभा प्रत्याशियों से वन-टू-वन बातचीत की। आज चुनाव के पहले बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के साथ बैठक है।
नहीं पहुंचे दिग्गज नेता
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने भी इस बैठक से दूरी बनाई हैं। यह सभी नेता चुनाव के पहले बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य थे।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश कांग्रेस की हार के कारण तलाशेगी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी, सभी प्रत्याशियों के साथ होगी बैठक
कल लोकसभा प्रत्याशियों की हुई बैठक
शनिवार (29 जून) को इस कमेटी ने लोकसभा चुनाव में खड़े हुए कांग्रेस के सभी 27 प्रत्याशियों से बातचीत की। इन्होंने दल बदल, संगठन, भितरघात और टिकट में देरी को हार के कारण बताए।
ये खबर भी पढ़िए...
चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस कमेटी का मंथन, कांग्रेसी बोले- लाड़ली के कारण हारे
मध्य प्रदेश में 1 भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपने प्रभाव वाले इलाके राजगढ़ से हार गए थे। ऐसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस पर कई प्रश्न उठ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस ने नगर निगम घोटाले पर किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- घोटालेबाजों का हम मुंह काला करेंगे
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari