संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे

Sanjay Gupta | Oct 05, 2026, 13:40 IST
Share
एनसीएलटी इंदौर ने केम्को च्यू के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।
एनसीएलटी इंदौर ने केम्को च्यू के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।

इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की कंपनी केम्को च्यू फूड प्रा.लि. अब दिवालिया प्रक्रिया में चली गई है। यह कंपनी पिछले दो साल से विवादों में रही है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इंदौर बेंच ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। यह आदेश OXYZO फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा.लि. की ओर से लगाए गए आवेदन पर दिया गया है।

दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के बाद कंपनी से बाकी वसूली की कार्रवाई फिलहाल रुक जाती है। कंपनी का मैनेजमेंट भी पहले की तरह काम नहीं करता। ट्रिब्यूनल की ओर से नियुक्त Resolution Professional (RP) कंपनी का कामकाज संभालता है।

इस मामले में भी दिवालिया प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आकृति सूद को Resolution Professional नियुक्त किया गया है। अब कंपनी से जुड़ी आगे की कार्रवाई दिवालिया प्रक्रिया के नियमों के तहत होगी। इस मामले की सुनवाई NCLT इंदौर बेंच के कोर्ट नंबर 1 में हुई।

एनसीएलटी ने यह आदेश दिया

इसके साथ ही M/s. Kamco Chew Food Private Limited के खिलाफ कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस शुरू करने का आदेश दिया गया है।

कंपनी अब यह काम नहीं कर सकेगी

बता दें कि दिवालिया घोषित होने के बाद कारोबारी संजय जैसवानी की कंपनी केम्को च्यू फूड प्राइवेट लिमिटेड की किसी संपत्ति का ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। न ही अलग से कोई कुर्की या वसूली कार्रवाई की जा सकेगी।

इस मामले में एनसीएलटी ने आकृति सूद को आरपी नियुक्त किया है। वह तत्काल कंपनी का मैनेजमेंट संभालेंगी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करेंगी।

बैंक और बड़े देनदार उलझ गए

कंपनी के लिए दिवालिया होने की प्रक्रिया का आदेश बुरा दौर लग सकता है, लेकिन यह मुख्य रूप से बैंकों व अन्य कर्जदारों के लिए अधिक है। हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने करोड़ों के बैंक लोन को लेकर अंतरिम कुर्की सूचना जारी की थी।

इसी तरह कई अन्य कर्जदारों का बकाया है। अब इन सभी को एनसीएलटी में ही आवेदन करना होगा। अब ये किसी तरह की कुर्की या वसूली नहीं कर सकेंगे।

मात्र 3.5 करोड़ की वसूली के लिए कुर्की

कंपनी व ग्रुप पर जहां बैंक व अन्य कर्जदारों का करोड़ों बकाया है, वहीं यह दिवालिया प्रक्रिया केवल साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी के लिए घोषित हुई है। फाइनेंशियल सर्विस कंपनी OXYZO को केम्को से केवल साढ़े तीन करोड़ ही लेना था। इसी लेनदारी के लिए ट्रिब्यूनल में केस गया और उनके पक्ष में आदेश हो गया। ऐसे में बड़े बकायादार उलझ गए हैं।

कंपनी ने अपना टर्नओवर इतना बताया

कंपनी ने ट्रिब्यूनल में दिए अपने जवाब में खुद को 25 साल से स्थापित बड़ा ब्रांड बताया है। साथ ही 31 मार्च 2025 की स्थिति में वित्तीय स्थिति भी बताई है।

  • कंपनी की नेटवर्थ मार्च 2024 में 116 करोड़ थी, जो मार्च 2025 में 75.65 करोड़ थी।
  • कंपनी की टोटल एसेट मार्च 2024 में 283 करोड़ बताई गई, जो मार्च 2025 में 255 करोड़ बताई गई।
  • कंपनी का टर्नओवर मार्च 2024 में 467 करोड़ बताया गया। यह मार्च 2025 में 317 करोड़ हो गया।

खबर से जुड़े डॉक्यूमेंट नीचे देखिए...

NCLT का सख्त फैसला, संजय जैसवानी की केम्को च्यू फूड दिवालिया प्रक्रिया में
NCLT का सख्त फैसला, संजय जैसवानी की केम्को च्यू फूड दिवालिया प्रक्रिया में
इंदौर की केम्को च्यू फूड पर NCLT का आदेश, शुरू हुई दिवालिया प्रक्रिया
इंदौर की केम्को च्यू फूड पर NCLT का आदेश, शुरू हुई दिवालिया प्रक्रिया
3.5 करोड़ के बकाये में फंसी केम्को च्यू फूड, NCLT ने दिया दिवालिया प्रक्रिया का आदेश
3.5 करोड़ के बकाये में फंसी केम्को च्यू फूड, NCLT ने दिया दिवालिया प्रक्रिया का आदेश
FAQ

  1. केम्को च्यू फूड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया कब शुरू हुई?
    केम्को च्यू फूड प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया प्रारंभ होने का आदेश एनसीएलटी इंदौर बेंच के कोर्ट नंबर 1 में दिया गया है।
  2. आकृति सूद को Resolution Professional के रूप में क्यों नियुक्त किया गया है?
    आकृति सूद को कंपनी के मैनेजमेंट का काम संभालने और दिवालिया प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के लिए Resolution Professional के रूप में नियुक्त किया गया है।
Tags:
  • Kamco Chew Food Private Limited
  • कारोबारी संजय जैसवानी
  • कंपनी केम्को च्यू फूड प्राइवेट लिमिटेड
  • कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन
  • आकृति सूद
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो

By Sourabh Bhatnagar

शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने

By Ashish Bhardwaj

मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह

By Jageshwar prasad

RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद