शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
Sourabh Bhatnagar | Oct 05, 2026, 13:41 IST
ग्वालियर में महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो।
रणवीर सिंह की फिल्म Ladies vs Ricky Bahl याद है? वही रिक्की बहल, जो अलग-अलग नाम और पहचान बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था, प्यार का भरोसा जीतता था और फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। अब ग्वालियर में कुछ ऐसा ही मामला रीयल लाइफ में सामने आया है।
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से ज्यादा महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे वीडियो कॉल पर बात करता और कथित तौर पर उनकी रिकॉर्डिंग अपने पास रखता था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं पर दबाव बनाने या पैसे मांगने के लिए किया गया था या नहीं।
ग्वालियर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान 40 वर्षीय योगेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित सारिका नगर का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि वह पानी का प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वह सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था।
पुलिस के अनुसार उसका फोकस 40 से 50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं पर रहता था। हालांकि इन सभी दावों की विस्तृत जांच अभी जारी है।
इस पूरे मामले की जानकारी सनातन सेना के कार्यकर्ताओं के जरिए पुलिस तक पहुंची।
सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने युवक की गतिविधियों के बारे में बताया था।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मुलाकात के बहाने बुलाया। वहां उसका मोबाइल देखा गया। मोबाइल में कथित आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग करने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डर (Screen Recorder) ऐप का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितने वीडियो मोबाइल से बनाए गए और कितने दूसरे डिवाइस से रिकॉर्ड हुए हैं।
पुलिस को मोबाइल में एक ऐसा वीडियो भी मिला है, जिसमें युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है।
पुलिस आरोपी के मोबाइल के साथ उसके लैपटॉप में मौजूद डेटा की भी जांच कर रही है।
मोबाइल में मिले संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उनसे यह जानना चाहती है कि क्या वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन पर कोई दबाव बनाया गया था।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) या पैसों की मांग के लिए तो नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक झांसी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है।
महिला के ग्वालियर पहुंचने के बाद पुलिस उसकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इसके बाद मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज होने की संभावना है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है।
इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाएं बताई जा रही हैं। पुलिस सभी वीडियो और मोबाइल नंबरों का मिलान कर रही है।
जांच के बाद ही साफ होगा कि कुल कितनी महिलाएं इस मामले से जुड़ी हैं और रिकॉर्डिंग किस मकसद से की गई थी।
सीएसपी रवि भदौरिया के मुताबिक सनातन सेना की सूचना के बाद युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर महिलाओं से संपर्क कर रही है। उनसे ब्लैकमेलिंग या किसी तरह के दबाव के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिलाओं के बयान और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की पूरी तस्वीर साफ होगी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे वीडियो कॉल पर बात करता और कथित तौर पर उनकी रिकॉर्डिंग अपने पास रखता था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं पर दबाव बनाने या पैसे मांगने के लिए किया गया था या नहीं।
फोकस विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं पर
बताया जा रहा है कि वह पानी का प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वह सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था।
पुलिस के अनुसार उसका फोकस 40 से 50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं पर रहता था। हालांकि इन सभी दावों की विस्तृत जांच अभी जारी है।
सनातन सेना की सूचना पर मामला सामने आया
सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने युवक की गतिविधियों के बारे में बताया था।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मुलाकात के बहाने बुलाया। वहां उसका मोबाइल देखा गया। मोबाइल में कथित आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Screen Recorder से करता था रिकॉर्डिंग
पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितने वीडियो मोबाइल से बनाए गए और कितने दूसरे डिवाइस से रिकॉर्ड हुए हैं।
पुलिस को मोबाइल में एक ऐसा वीडियो भी मिला है, जिसमें युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है।
लैपटॉप का डेटा भी खंगाल रही पुलिस
मोबाइल में मिले संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उनसे यह जानना चाहती है कि क्या वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उन पर कोई दबाव बनाया गया था।
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) या पैसों की मांग के लिए तो नहीं हुआ है।
झांसी की महिला शिकायत के लिए तैयार
महिला के ग्वालियर पहुंचने के बाद पुलिस उसकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। इसके बाद मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज होने की संभावना है।
50 से ज्यादा वीडियो मिलने का दावा
इनमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों की महिलाएं बताई जा रही हैं। पुलिस सभी वीडियो और मोबाइल नंबरों का मिलान कर रही है।
जांच के बाद ही साफ होगा कि कुल कितनी महिलाएं इस मामले से जुड़ी हैं और रिकॉर्डिंग किस मकसद से की गई थी।
पुलिस क्या कह रही है?
पुलिस मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर महिलाओं से संपर्क कर रही है। उनसे ब्लैकमेलिंग या किसी तरह के दबाव के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिलाओं के बयान और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की पूरी तस्वीर साफ होगी।
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
By Jyoti Mahender Bhardwaj