कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ रिश्तेदार और कंपनी डायरेक्टर संजय कलवानी की शिकायत, धमकी देकर कराए साइन
Sanjay Gupta | Jul 29, 2025, 13:28 IST
confessionary-businessman-sanjay-jaiswani-faces-allegations-from-relative-director-sanjay-kalvani-over-fraud-and-threats
केमको च्यू फूड्स ग्रुप के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और उनके भाई विजय जैसवानी पर एक नया आरोप सामने आया है। क्या है पूरा मामला चहिए आपको बताते हैं।
केमको च्यू फूड्स ग्रुप के मालिक और मंत्री के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और मास्को के गौरव अहलावत के बीच करोड़ों के कंपनी घोटाले के बीच में अब नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से साफ होता है कि जैसवानी और उनका भाई विजय जैसवानी व अन्य सहयोगी इस पूरे कांड में शामिल हैं। जैसवानी के रिश्तेदार और जीआरवी बिस्किट कंपनी सहित ग्रुप की अन्य कंपनियों में डायरेक्टर संजय कलवानी ने यह शिकायत की है। शिकायत में साफ लिखा है कि इन्होंने ही मास्को निवासी गौरव अहलावत की जीआरवी बिस्किट कंपनी स्टांप पेपर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए हड़पी।
![69c9fa12-fe8]()
![198d262c-447]()
कलवानी ने पहले 21 जुलाई को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और फिर अब मंगलवार 29 जुलाई को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के पास जनसुनवाई में भी लिखित शिकायत की है। इस शिकायत में है कि - यह शिकायत मैं संजय कलवानी पुत्र आनंद कलवानी कर रहा हूं। मैं साल 2019 से जीआरवी बिस्किट प्रा.लि. में डायरेक्टर के रूप में हूं। यह कंपनी केमको च्यू फूड्स प्रा.लि. के लिए उत्पाद बनाती है। मेरे बहनोई संजय जैसवानी और उनके भाई विजय जैसवानी की यह कंपनी है। जून 2024 से जुलाई 2025 के दौरान मुझे और मेरे परिवार को संजय जैसवानी, विजय जैसवानी और केमको च्यू फूड्स प्रा.लि. के सहयोगियों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी धमकियों से कोरे कागज पर भी हस्ताक्षर करवाए गए। इसी आधार पर केमको ने अवैध रूप से जीआरवी का अधिग्रहण कर लिया। मुझे धमकियां देकर चुप रहने को मजबूर किया जा रहा है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
संजय जैसवानी, विजय जैसवानी के साथ ही कलवानी ने इस घटना में यतेंद्र जोशी, निशित नाहर, कृष जैसवानी, तरुण जैसवानी, नितिन जीवनानी और दिनेश मनवानी के खिलाफ भी शिकायत की है। यह भी कहा गया है कि धमकी देकर कानूनी दस्तावेज व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए, यतेंद्र जोशी ने मेरे आधार पर स्टांप पेपर खरीदे और हस्ताक्षर करवाए। इन पर जोशी और नाहर के भी हस्ताक्षर थे।
कलवानी जैसवानी के केमको ग्रुप की केमको कोरुगेशन प्रा.लि., होपवेल बार्टर प्रा.लि., झिलमिल कोमोडिटीज प्रा.लि., सायनास्योर सप्लायर्स प्रा.लि., फिनफुलफिल सॉल्यूशंस प्रा.लि. और जीआरवी बिस्किट प्रा.लि. में डायरेक्टर हैं।
मंत्री के करीबी कारोबारी जैसवानी धोखे से ली कंपनी को गिरवी रख ले रहे 116 करोड़ का लोन
सितंबर 2024 में सीए निशित नाहर ने थाने में शिकायत की कि उसे बंधक बनाकर संजय जैसवानी व अन्य ने मारपीट की। इसके कुछ दिन बाद रशियन नागरिकता वाले गौरव अहलावत के साथ भी यही कांड हुआ और उन्हें घर में बंधक बनाकर उनके सारे दस्तावेज, लैपटॉप आदि ले लिए गए। बाद में अहलावत ने आरोप लगाए कि जैसवानी ने यह किया है और मेरी कंपनी जीआरवी बिस्किट में शेयर होल्डिंग बदल दी और कंपनी हड़प ली। इसके बाद पुलिस में कई बार गए लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। लंबी लड़ाई के बाद कोर्ट ने जैसवानी व अन्य पर 10 गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिसंबर 2024 में दिए। लेकिन हाईकोर्ट से जैसवानी व अन्य को राहत मिल गई। इन्होंने अहलावत पर आरोप लगाए कि कंपनी से कर्ज लिया था और इसके बदले यह शेयर होल्डिंग बदली है। धोखाधड़ी अहलवात ने की और एक केस में पुलिस में अहलावत के खिलाफ भी केस दर्ज हो गया। इसके बाद वह मास्को चले गए। लेकिन कानूनी लड़ाई जारी है। पूरे मामले में केस नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में चल रहा है। लेकिन अब कंपनी के डायरेक्टर कलवानी ने ही खुलासा कर दिया है कि यह पूरी धोखाधड़ी जैसवानी, उनके भाई व रिश्तेदारों, सहयोगियों ने मिलकर की है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
संजय जैसवानी की धमकी | केम्को ग्रुप | कन्फेक्शनरी केम्को इंडस्ट्री | कन्फेक्शनरी केम्को | रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत Indore News
69c9fa12-fe8
198d262c-447
पुलिस कमिश्नर और सीएम हेल्पलाइन दोनों जगह
संजय जैसवानी से जुड़ी ये खबर शॉर्ट में समझें
| |
इन सभी के नाम भी बताए कलवानी ने
कलवानी इन कंपनियों में हैं डायरेक्टर
मंत्री के करीबी संजय जैसवानी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
यह है पूरा कांड
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
संजय जैसवानी की धमकी | केम्को ग्रुप | कन्फेक्शनरी केम्को इंडस्ट्री | कन्फेक्शनरी केम्को | रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत Indore News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari