fa22fe06-65a
पार्षद कमलेश कालरा बच गए, OBC होने के मूल दस्तावेज नहीं, IAS कुमार ने दी क्लीन चिट
Sanjay Gupta | Published:
THESOOTR
मध्यप्रदेश के इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा की पार्षदी पर खतरा टल गया है। उनका ओबीसी सर्टिफिकेट विवादों में था, और कांग्रेस के नेता सुनील यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी
विधायक मालिनी गौड़ के खास समर्थक और कुछ समय पहले जीतू यादव कांड से चर्चा में आए पार्षद कमलेश कालरा की पार्षदी पर फिलहाल खतरा टल गया है। इस मामले में राज्य शासन पिछड़ा वर्ग उच्च स्तरीय छानबीन समिति प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार ने मूल दस्तावेज नहीं होने के बाद भी क्लीन चिट दे दी है।
![fa22fe06-65a]()
खबर यह भी...इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा ने बनवा डाला नकली आयुष्मान कार्ड, सीपी को शिकायत
छानबीन समिति ने इस मामले में कलेक्टोरेट से मूल दस्तावेज की फाइल मांगी थी। लेकिन यह मूल दस्तावेज है ही नहीं। कलेक्टोरेट से केवल यह बताया गया कि मूल दस्तावेज नहीं है। लेकिन साल 2009 में उनके लोहार जाति का ओबीसी सर्टिफिकेट जारी हुआ है, जो पंजी में दर्ज है। इसके बाद ई रमेश कुमार ने रिपोर्ट में यह लिखा है कि- समिति के सामने शिकायतकर्ता गोपाल कोडवानी, सुनील यादव द्वारा ऐसे कोई तथ्य, दस्तावेज पेश नहीं किए गए जिससे कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र 9 नवंबर 2009 को निरस्त करने की आवश्यकता हो। इसलिए समिति इस प्रमाणपत्र में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने का निर्णय लेते हुए प्रकरण को इसी स्तर पर समाप्त किया जाता है।
इसके बाद कालरा ने कहा कि हमेशा सच्चाई और ईमानदारी से जनता की सेवा करता रहूंगा। समाज का विश्वास मेरी ताकत है। समर्थकों ने कहा कि यह फैसला उन लोगों के लिए तमाचा है जो समाज के सेवकों के खिलाफ साजिश रचते हैं।
खबर यह भी...पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले की प्लानिंग कैसे हुई, जीतू यादव की यह रही भूमिका
कालरा के सर्टिफिकेट का विवाद उनके चुनाव जीतने के बाद से ही चल रहा है। इसमें लगी याचिकाओं में ढाई साल में यह केस यहां तक पहुंचा है। फिर याचिकाएं भी लगती है तो भी समय लगेगा। नगर निगम का कार्यकाल जुलाई 2027 तक है, ऐसे में संभावना यही है कि कालरा अपना कार्यकाल पूरा कर ही लेंगे।
thesootr links
हाईकोर्ट ने यह केस खत्म किया, लेकिन यह दी छूट
इस मामले में कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले सुनील यादव ने याचिका दायर की थी। इसमें हाईकोर्ट ने छानबीन समिति से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। यादव का आरोप है कि कालरा सिंधी है जो ओबीसी में नहीं आते हैं, उनका साल 2009 का ओबीसी सर्टिफिकेट गलत है। जब समिति ने हाईकोर्ट के आदेश पर 6 माह में जांच नहीं की तो उन्होंने अवमानना याचिका लगाई। इस पर समिति ने कई बार समय मांगा, फिर एसीएस अजीत केसरी रिटायर हुए और इसके बाद ई रमेश कुमार आए। हाईकोर्ट ने अंतिम अवसर दिया। अधिवक्ता मनीष यादव ने बताया कि इसके बाद यह रिपोर्ट पेश की गई। इसके चलते हाईकोर्ट इंदौर ने अवमानना केस खत्म कर दिया क्योंकि छानबीन समिति ने रिपोर्ट दे दी है, लेकिन याचिकाकर्ता को राहत दी है कि वह सर्टिफिकेट को लेकर अलग से याचिका दायर कर सकते हैं।
पूरी PDF यहां से डाउनलोड करें...
खबर यह भी...इंदौर के पार्षद कमलेश कालरा ने बनवा डाला नकली आयुष्मान कार्ड, सीपी को शिकायत
छानबीन समिति ने इस तरह कालरा का किया बचाव
कालरा ने बताया जीत
खबर यह भी...पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले की प्लानिंग कैसे हुई, जीतू यादव की यह रही भूमिका
बाकी कार्यकाल भी निकल जाएगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad