कमलेश्वर डोडियार का दांव, बाप से नाराज होकर बनाएंगे नई पार्टी
Pratibha ranaa | Jun 23, 2024, 10:23 IST
कमलेश्वर डोडियार
विधायक कमलेश्वर डोडियार इन दिनों अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दे रही है। पार्टी की ओर से लिए जा रहे फैसलों में उनकी राय भी नहीं ली जा रही है।
मध्य प्रदेश में बाइक वाले विधायक के नाम से फेमस एमएलए कमलेश्वर डोडियार ( Kamleshwar Dodiyar ) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनकी अलग पार्टी बनाना है। खबरें है कि डोडियार जल्द ही अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं।
कमलेश्वर इन दिनों अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दे रही। पार्टी की ओर से लिए जा रहे फैसलों में उनकी राय भी नहीं ली जा रही है। कमलेश्वर ने कहा कि बाप पार्टी को अब मेरी जरूरत नहीं है। इसलिए वे नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रौत का कहना है कि डोडियार अभी पार्टी का हिस्सा हैं। जरूरत के हिसाब से काम दिया जाएगा।
डोडियार 34 साल के हैं। उन्होंने 2013 में उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से बीए (BA) किया था। फिर 2023 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) में ग्रेजुएट हुए।
कमलेश्वर डोडियार MLA बनने के बाद जब सैलाना से भोपाल तक बाइक से आए थे, तब वे खूब चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कार खरीदी, तब भी सुर्खियां बटोरीं। इस तरह वे किसी न किसी रूप में चर्चा में रहे। पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र में उनकी गैरमौजूदगी पर चर्चाएं होने लगी थीं। जब 'द सूत्र' ने पड़ताल की तो पता चला कि वे सिविल जज की परीक्षा दे रहे हैं।
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक कमलेश्वर डोडियार लगातार सुर्खियों में रहते आए हैं। विधायक बनने के बाद इस गरीब विधायक ने कार खरीद ली। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह कार उन्होंने लोन से ली है। इसके अलावा पिछले दिनों वह जज की परीक्षा देने की वजह से भी चर्चा में आए थे।
कमलेश्वर डोडियार ( Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar ) नवंबर 2023 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की आदिवासी बहुल सैलाना विधानसभा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 वोटों से हराया था।
आपको बता दें कि विधायक कमलेश्वर डोडियार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनकी मां और पिता मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते रहे हैं। कमलेश्वर ने वेटर का काम किया। फिर फसल काटी। 3 दिसंबर 2023 को जब मध्यप्रदेश में चुनाव परिणामों का ऐलान हुआ था, तब कमलेश्वर की मां सीता बाई मज़दूरी करने गई थीं। हालांकि कमलेश्वर जब विधायक बने तो उनके परिजनों ने मजदूरी करना छोड़ दिया है।
कमलेश्वर डोडियार न तो सूबे में सत्तारूढ़ रहने वाली भारतीय जनता पार्टी और न ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से कोई ताल्लुक रखते हैं। डोडियार की पार्टी का नाम BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी है। कृशकाय शरीर, करीब पांच-साढ़े फुट का कद और उम्र 33 साल और आदिवासी तब के लिए संघर्ष करने वाले कमलेश्वर डोडियार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने लगभग 12 लाख का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा था।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पार्टी से नाराज चल रहे हैं डोडियार
कमलेश्वर इन दिनों अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दे रही। पार्टी की ओर से लिए जा रहे फैसलों में उनकी राय भी नहीं ली जा रही है। कमलेश्वर ने कहा कि बाप पार्टी को अब मेरी जरूरत नहीं है। इसलिए वे नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रौत का कहना है कि डोडियार अभी पार्टी का हिस्सा हैं। जरूरत के हिसाब से काम दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में गायब थे डोडियार
बता दें, लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों के विधायक- सांसद से लेकर आम कार्यकर्ता तक दिन रात एक किए हुए थे। ऐसे में कमलेश्वर डोडियार चुनाव के परिदृश्य से पूरी तरह गायब थे। हालत यह हो गई थी कि पार्टी को विधायक को नोटिस तक जारी करना पड़ा था... कहां हैं विधायक। नोटिस में उन्हें पार्टी से बाहर करने की चेतावनी दी गई थी। बाद में जब डोडियार से इस नोटिस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाली बात कही थी। डोडियार ने कहा था कि वो खुद की पार्टी बनाने के बारे में भी सोच रहे हैं।
डोडियार के बारे में ये भी जानिए...
उज्जैन से BA और दिल्ली से LLB
डोडियार 34 साल के हैं। उन्होंने 2013 में उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से बीए (BA) किया था। फिर 2023 में वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) में ग्रेजुएट हुए।
बाइक से आए थे भोपाल
कमलेश्वर डोडियार MLA बनने के बाद जब सैलाना से भोपाल तक बाइक से आए थे, तब वे खूब चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कार खरीदी, तब भी सुर्खियां बटोरीं। इस तरह वे किसी न किसी रूप में चर्चा में रहे। पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्र में उनकी गैरमौजूदगी पर चर्चाएं होने लगी थीं। जब 'द सूत्र' ने पड़ताल की तो पता चला कि वे सिविल जज की परीक्षा दे रहे हैं।
लगातार सुर्खियों में रहते हैं डोडियार
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक कमलेश्वर डोडियार लगातार सुर्खियों में रहते आए हैं। विधायक बनने के बाद इस गरीब विधायक ने कार खरीद ली। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह कार उन्होंने लोन से ली है। इसके अलावा पिछले दिनों वह जज की परीक्षा देने की वजह से भी चर्चा में आए थे।
पहली बार विधायक चुने गए हैं डोडियार
कमलेश्वर डोडियार ( Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar ) नवंबर 2023 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की आदिवासी बहुल सैलाना विधानसभा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 वोटों से हराया था।
मजदूरी करते थे कमलेश्वर
आपको बता दें कि विधायक कमलेश्वर डोडियार का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनकी मां और पिता मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते रहे हैं। कमलेश्वर ने वेटर का काम किया। फिर फसल काटी। 3 दिसंबर 2023 को जब मध्यप्रदेश में चुनाव परिणामों का ऐलान हुआ था, तब कमलेश्वर की मां सीता बाई मज़दूरी करने गई थीं। हालांकि कमलेश्वर जब विधायक बने तो उनके परिजनों ने मजदूरी करना छोड़ दिया है।
दो लाख का कर्ज लेकर लड़ा था चुनाव
कमलेश्वर डोडियार न तो सूबे में सत्तारूढ़ रहने वाली भारतीय जनता पार्टी और न ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से कोई ताल्लुक रखते हैं। डोडियार की पार्टी का नाम BAP यानी भारत आदिवासी पार्टी है। कृशकाय शरीर, करीब पांच-साढ़े फुट का कद और उम्र 33 साल और आदिवासी तब के लिए संघर्ष करने वाले कमलेश्वर डोडियार इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने लगभग 12 लाख का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा था।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari