मध्य प्रदेश के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने रचा इतिहास, पेरिस पैरालंपिक में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल
Dolly patil | Sept 06, 2024, 09:21 IST
कपिल परमार ने जूडो
मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।
मध्य प्रदेश के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने इतिहास रच दिया है। कपिल ने पेरिस पैरालंपिक (Paris Paralympics )में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (bronze medal) हासिल किया है। परमार ने पुरुषों की 1-60 किग्रा श्रेणी (kg category) में ब्राजील के एलिल्टन डी ओलीवेरिया ( elton de oliveira ) को हराकर यह सफलता प्राप्त की है। बता दें कि भारत की झोली में 25 वां मेडल आया है। भारत ने अभी तक पांच गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज हासिल किए हैं।
कपिल परमार नेये मुकाबला रिकॉर्ड 10-0 से अपने नाम किया है। परमार इससे पहले सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी (Meysam Banitaba Khorram Abadi )से 0-10 से हार गए थे। जानकारी के मुताबिक पैरा जूडो में जे1 वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो दृष्टिबाधित होते हैं या फिर उनकी कम दृष्टि होती है। हालांकि परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में सिल्वर हासिल किया था।
कपिल परमारको ऐतिहासिक मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)ने बधाई दी है। इसी के साथ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बहुत ही यादगार प्रदर्शन और एक स्पेशल मेडल। कपिल परमार पैरालिंपिक (paralympics) में जूडो में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पैरालंपिक 2024में पुरुषों की 60 किग्रा जे1 स्पर्धा में कांस्य जीतने के लिए बधाई! कपिल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
कपिल ने 10-0 से मुकाबला किया अपने नाम
बचपन में लगा था बिजली का झटका
परमार मध्य प्रदेश के शिवोर नाम के एक छोटे से गांव से हैं। दरअसल बचपन में परमार के साथ एक दुर्घटना हुई थी। जब वह अपने गांव के खेतों में खेल रहे थे और उन्होंने गलती से पानी के पंप को छू लिया था, जिससे उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा था। इसके बाद बेहोश परमार को अस्पताल ले जाया गया। झटका लगने के कारण कपिल छह महीने तक कोमा में रहे। आपको बता दें कि वह चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे हैं और परमार के पिता टैक्सी चालक हैं।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari