खजुराहो में एक साथ थिरके 1484 कथक नृत्य साधक, बना विश्व रिकॉर्ड

Rahul Garhwal | Feb 21, 2024, 01:43 IST
Share
Kathak
Kathak

खजुराहो में 1484 कथक नृत्य साधकों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सुप्रसिद्ध नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी की कोरियोग्राफी में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

नील तिवारी, JABALPUR. मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में नृत्य समारोह स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभारंभ के मौके पर राग बसंत की लय पर 1484 कथक नृत्य साधकों के थिरकते कदमों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया। नृत्य समारोह के यूनेस्को विश्‍व धरोहर स्थल खजुराहो में 1484 कथक नृत्य साधकों ने नृत्य किया। हाथों में दीपक लेकर जब लय और ताल के साथ साधकों के कदम मिले तब भारतीय संस्कृति और परंपरा एक साथ मुस्कुरा उठी।

cm mohan
cm mohan

कई कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कलाकारों की घुंघुरुओं की झंकार ने 50वें खजुराहो नृत्य समारोह की ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बना दिया। सुप्रसिद्ध नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी की कोरियोग्राफी में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

kathak record
kathak record

खजुराहो में प्रशिक्षण के लिए बनेगा गुरुकुल

मुख्यमंत्री मोहन यादव (cm mohan yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवान नटराज महादेव को समर्पित साधना की ये उपलब्धि भारतीय संस्कृति का गौरव बन भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगी। नृत्य आराधना परमात्मा की साधना का मार्ग है। ये ईश्‍वर से सीधा संपर्क का पवित्र माध्यम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उपलब्धि को विशेष बनाते हुए खजुराहो में देश के पहले जनजातीय और लोक कलाओं के प्रशिक्षण के लिए गुरुकुल स्थापित करने की घोषणा की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे मौजूद

इस खास अवसर पर संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद खजुराहो वीडी शर्मा, प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी और आमजन ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। विश्‍व संगीत नगरी ग्वालियर में डेढ़ माह पहले ही तानसेन समारोह के अंतर्गत ताल दरबार कार्यक्रम में एक साथ 1282 तबला वादकों की प्रस्तुति ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़िए..

'मैं विधायक हूं, मेरी भी आदत खराब थी, अब छोड़ दी शराब' आप भी करें ऐसा

गिनीज बुक में शामिल हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

कथक के इस कुंभ का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया। इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों को भी मंच पर बुलाया गया। इन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कि 1484 कलाकारों ने एक साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया और बखूबी अपने काम को अंजाम दिया। इस आयोजन को अंजाम देने के लिए बीते 4 दिनों से इस प्रांगण में तैयारी चल रही थी।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • VD Sharma
  • Guinness Book of World Records
  • Kathak in Madhya Pradesh
  • Kathak world record
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई