44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से पानी से लबालब होगी MP की यह नदी, 10 जिलों को होगा फायदा

Vikram Jain | Apr 09, 2025, 01:53 IST
Share
ken betwa link project bundelkhand water solution
ken betwa link project bundelkhand water solution

मध्य प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना शुरू की है। इस प्रोजेक्ट से राज्य के 10 जिलों को भरपूर पानी मिलेगा और लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

मध्य प्रदेश सरकार नदियों को सूखने से बचाने और सालभर पानी से लबालब रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में बढ़ते जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के लिए एक विशाल परियोजना शुरू की है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र को जल संकट से मुक्ति दिलाने में मदद करेगी। इस परियोजना के तहत 44 हजार 605 करोड़ रुपए की लागत से 10 जिलों को पानी की आपूर्ति की जाएगी और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की योजना

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट एक पुरानी समस्या रही है, जिसे दूर करने के लिए सरकार ने केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट में दोनों नदियों को एक नहर के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा। इस परियोजना से बुंदेलखंड के 10 जिलों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

thesootr
thesootr

ये खबर भी पढ़ें...

शादी के बाद थाने पहुंची पत्नी, कहा- साहब मेरा पति नपुंसक है, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

बुंदलखंड की प्रमुख नदी है केन

केन नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विंध्याचल पर्वतमाला से हुआ है। यह नदी पन्ना जिले से होकर उत्तरप्रदेश के बांदा जिले तक बहती है और कुल 427 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस नदी को बेतवा से जोड़ने के बाद पानी की बर्बादी पूरी तरह से रुक जाएगी और केन नदी सालभर पानी से लबालब बनी रहेगी।

230 किलोमीटर लंबी नहर जुड़ेंगी केन और बेतवा

इस प्रोजेक्ट के तहत छतरपुर जिले में दौधन बांध का निर्माण किया जाएगा, जो केन नदी पर बनाया जाएगा। इसका निर्माण खजुराहो के पास पन्ना जिले की सीमा पर केन नदी पर होगा। बांध से 230 किलोमीटर लंबी नहर के जरिए केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा। नहर से पानी बुंदेलखंड के निवाड़ी और उत्तरप्रदेश के झांसी जिले तक पहुंचेगा, जिससे इन क्षेत्रों में जल संकट हल हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला

एमपी के 10 जिलों का होगा लाभ

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के 10 जिले- टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन के किसानों को फायदा होंगे। इसके साथ ही यूपी के 4 जिलों में भी पानी पहुंचेगा। इस प्रोजेक्ट के कारण 9.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रो.अब्दुल कॉलेज की छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ बुंदेलखंड की केन और बेतवा नदियों को जोड़ने के लिए 44,605 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

✅ इस परियोजना से बुंदेलखंड के 10 जिलों को जल आपूर्ति और 9.5 लाख किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

✅ 230 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाएगा।

✅ 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा और जल संकट का समाधान होगा।

✅ यह प्रोजेक्ट बुंदेलखंड में जलवर्धन और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये खबर भी पढ़ें...

17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट | छतरपुर न्यूज | पन्ना न्यूज

Tags:
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बुंदेलखंड
  • पन्ना न्यूज
  • सिंचाई
  • जल संकट
  • केन नदी
  • मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज