17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

Vikram Jain | Apr 08, 2025, 16:40 IST
Share
Morena minor girl gave birth to a baby girl
Morena minor girl gave birth to a baby girl

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 17 साल की किशोरी पेट दर्द के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह गर्भवती थी। अब नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुरैना जिला अस्पताल में 17 साल की किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले के बारे में पूछताछ की है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

thesootr
thesootr

जानें पूरा मामला

यह हैरान करने वाला मामला माताबसैया थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुरैना के जिला अस्पताल में सोमवार को एक महिला अपनी 17 साल की बेटी को पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची थी, किशोरी की मां ने डॉक्टर से कहा कि उनकी बेटी बहुत मिट्टी खाती है, जिस वजह से पेट फूल गया था और उसे दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने किशोरी को फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। कुछ समय बाद नर्सिंग स्टाफ ने किशोरी की जांच की तो पाया कि वह गर्भवती थी।

नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म

इसके बाद किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे मेटरनिटी विंग में शिफ्ट किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इधर, नवजात बच्ची को इलाज के लिए सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट में भर्ती किया है। साथ ही मां को भी जच्चा वार्ड में रखा गया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन गायब हो गए। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने केवल पेट दर्द की शिकायत की थी, लेकिन जब उसकी जांच की गई, तो यह पता चला कि वह गर्भवती थी और उसका प्रसव कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें..

Indore police : इंदौर में सायरन बजाते हुए कार से शराब की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा

किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके ताऊ के पास गांव का एक युवक कुलदीप दूध दुहाने के लिए आता था, और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी ने बताया कि 9 महीने तक उसे गर्भवती होने का पता नहीं चला था।

ये खबर भी पढ़ें..

इंदौर इल्वा में बिना बहुमत और मीटिंग के चेयरमैन को पद से हटाया, चेयरमैन कर रहे विरोध

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

किशोरी की मां की शिकायत के बाद माताबसैया पुलिस ने आरोपी कुलदीप गोसाई (30) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में माताबसैया थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें..

पुलिस के हत्थे चढ़ा 'मैक्सी मैन' चोर, भाई के साथ मिलकर महिलाओं के कपड़े पहन करता था चोरी

काम के वक्त कंप्यूटर पर गेम खेल रहा था कर्मचारी, फिर पीछे खड़े कलेक्टर ने किया यह काम

मुरैना न्यूज | Morena News | नाबालिग बनी मां

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • जिला अस्पताल
  • Morena News
  • मुरैना न्यूज
  • दुष्कर्म
  • गर्भवती
  • नाबालिग बनी मां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा