पुलिस के हत्थे चढ़ा 'मैक्सी मैन' चोर, भाई के साथ मिलकर महिलाओं के कपड़े पहन करता था चोरी

Vikram Jain | Apr 06, 2025, 24:05 IST
Share
chhatarpur police maxi man thief arrested wearing womens clothes
chhatarpur police maxi man thief arrested wearing womens clothes

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने 'मैक्सी मैन' चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी करते समय महिलाओं के कपड़े पहनता था। पुलिस ने दुकानों में चोरी के मामले कार्रवाई करते हुए शातिर चोर और उसके भाई को पकड़ा है। जानें मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने शातिर चोर, 'मैक्सी मैन' को गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिससे उसकी पहचान छिपी रहती थी। पुलिस ने कई दिनों की मेहनत के बाद इसे पकड़ने सफलता पाई है। साथ ही पुलिस ने चोर के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

मध्‍य प्रदेश
मध्‍य प्रदेश

शातिर चोर और उसका भाई गिरफ्तार

छतरपुर जिले में पुलिस ने एक शातिर चोर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, यह चोर चोरी करने से पहले महिला का भेष धारण करता था। आरोपी की पहचान शेख आजाद खान के रूप में हुई। जिसे अब 'मैक्सी मैन' के नाम से जाना जाता है। यह चोर अक्सर चोरी के दौरान महिलाओं के कपड़े पहनकर अपनी पहचान छिपाता था और उसी वेश में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट ने कहा- जमीन अधिग्रहण केस में दोबारा हो सुनवाई, जिला जज के खिलाफ जांच के निर्देश

बिजावर क्षेत्र में चार दुकानों में हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले छतरपुर के बिजावर थाना क्षेत्र में चार दुकानों में चोरी हुई थी। इनमें से एक दुकान एक दूध डेरी भी थी। चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें चोर महिला के कपड़े पहने हुए था। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। चोर की तलाश में पुलिस ने कई दिनों तक जांच की और शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

काम के वक्त कंप्यूटर पर गेम खेल रहा था कर्मचारी, फिर पीछे खड़े कलेक्टर ने किया यह काम

पुलिस की पूछताछ में मैक्सी चोर ने किया खुलासा

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने चोरियों को अंजाम देना कबूल किया। उसने खुलासा किया कि वह अपने भाई की मदद से चोरी को अंजाम देता था। वह जहां भी चोरी करता तो महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करता था। ताकि कोई उसे पहचान ना सके। पुलिस ने पूछताछ सामने आया कि आरोपी ने इसी पैटर्न में इससे पहले भी कई चोरियों को अंजाम किय।

ये खबर भी पढ़ें...

वित्तीय संकट से उबारने MP के इस बैंक की सरकार ने की मदद, रंग लाई सिंधिया की मेहनत

दोनों भाई मिलकर करते थे चोरी

साथ ही पुलिस ने चोर के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया, जो उसकी मदद कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज में चोर के महिला के कपड़े पहने हुए होने के बाद, पुलिस ने उसे पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि यह चोर और उसका भाई मिलकर चार दुकानों में चोरी करने के बाद एक और दुकान में चोरी करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सीसीटीवी में उनका चेहरा कैद हो गया। जैसे ही उन्हें यह एहसास हुआ, वे भाग गए। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। (छतरपुर न्यूज )

ये खबर भी पढ़ें...

आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा 'पॉटी बदमाश', गिरफ्तारी से बचने के लिए यह गंदा तरीका अपनाकर भाग जाता था चोरतरपुर न्यूज | दो चोर गिरफ्तार | छतरपुर पुलिस | एमपी न्यूज | मैक्सी मैन चोर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दो चोर गिरफ्तार
  • चोरी
  • छतरपुर पुलिस
  • मैक्सी मैन चोर
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...