काम के वक्त कंप्यूटर पर गेम खेल रहा था कर्मचारी, फिर पीछे खड़े कलेक्टर ने किया यह काम

मध्य प्रदेश के बैतूल में सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कलेक्टर की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। कलेक्टर ने ऑफिस टाइम में ताश खेल रहे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों पर एक्शन लिया।

author-image
Vikram Jain
New Update
betul collector suspended
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अक्सर सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। लोगों की शिकायत रहती हैं कि दफ्तरों में कर्मचारी काम में गंभीरता नहीं दिखाते और काम को लटकाए रखते हैं, और कई बार तो काम छोड़कर आराम फरमाते हैं। अब मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सरकारी दफ्तरों में काम को लेकर लापरवाही का दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी को कार्यालय समय में कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पकड़ लिया। कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लिया और कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही तीन और लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेश दिए।

ऑफिस टाइम में कंप्यूटर पर ताश का खेल

बैतूल में सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अचानक आदिम जाति कार्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जैसे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, उन्होंने देखा कि कर्मचारी जगदीश कुबड़े कंप्यूटर पर आराम से ताश खेल रहे था। लेकिन जैसे ही वो पलटा तो पीछे कलेक्टर को खड़ा पाया। जिसके बाद कलेक्टर ने जमकर क्लास ले ली।

ये खबर भी पढ़ें...

वित्तीय संकट से उबारने MP के इस बैंक की सरकार ने की मदद, रंग लाई सिंधिया की मेहनत

कलेक्टर ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

दरअसल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के काम को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कार्यालयों में पहुंचे थे। इस बीच आदिम जाति कार्य विभाग का कर्मचारी जगदीश कुबड़े अपना काम बीच में रोककर आराम से कंप्यूटर पर ताश खेल रहा था। औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर की नजर ताश खेल रहे कर्मचारी पर पड़ी, और वे कर्मचारी के पास पहुंच गए। कलेक्टर को सामने खड़ा देखकर कर्मचारी के पसीने छूट गए। इस लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

कर्मचारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में काम करने का समय होता है, ताश खेलने का नहीं। यह अनुशासनहीनता है और ऐसे कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अपने दायित्वों को प्राथमिकता देनी चाहिए और उनका ध्यान कार्य पर होना चाहिए, न कि ऐसे समय की बर्बादी पर।

ये खबर भी पढ़ें...

जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी, लोगों ने जूते पहनकर प्राचीन मूर्तियों पर बैठ बनाई रील

तीन कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश

इसके अलावा, कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान तीन और कर्मचारियों को लापरवाही बरतते हुए पकड़ा गया। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया, जिससे यह संदेश गया कि सरकारी दफ्तरों में कामकाजी अनुशासन को सख्ती से लागू किया जाएगा। कलेक्टर का यह कदम सरकारी कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि अब कोई भी लापरवाही या कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन ने किया आनंदपुर धाम का निरीक्षण, 11 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला 

✅ बैतूल कलेक्टर ने सरकारी दफ्तर में ताश खेलते हुए पाए गए कर्मचारी को सस्पेंड किया।

✅  कलेक्टर ने कर्मचारियों को काम के समय अनुशासन बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी।

✅  कलेक्टर ने तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया।

✅  यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और कार्य नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए की गई।

✅  कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का कदम सरकारी कर्मचारियों के लिए अनुशासन का महत्वपूर्ण संदेश है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में हुई थी मशहूर एक्टर मनोज कुमार की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग

बैतूल न्यूज | Betul News | बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी | कर्मचारी सस्पेंड | ताश खेलना | कलेक्टर की कार्रवाई | वेतन काटने की कार्रवाई

बैतूल न्यूज Betul News मध्य प्रदेश बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी कर्मचारी सस्पेंड ताश खेलना कलेक्टर की कार्रवाई वेतन काटने की कार्रवाई लापरवाही