नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी, खंडवा से बड़ौदा की दूरी होगी 200 किमी कम

Amresh Kushwaha | Aug 17, 2024, 10:52 IST
Share
Khandwa-Alirajpur rail line
Khandwa-Alirajpur rail line

मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बड़वानी, और अलीराजपुर जिलों के लिए केंद्र सरकार ने खंडवा से अलीराजपुर तक नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी है। इस सर्वे के लिए इंडियन रेलवे ने सवा 6 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिलों के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार (Central Government) ने खंडवा से अलीराजपुर (Alirajpur) तक नई रेल लाइन (New Rail Line) के सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस सर्वे के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने सवा 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस रेल लाइन के बनने से निमाड़ (Nimar) का इलाका सीधे गुजरात (Gujarat) से जुड़ जाएगा। इससे खंडवा से बड़ौदा (Baroda) की दूरी लगभग 200 किलोमीटर कम हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...भाजपा का सदस्यता अभियान 21 अगस्त से, संगठन चुनाव की तैयारियां भी शुरू

रेल बजट में मिली स्वीकृति

रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने 2024-25 के रेल बजट (Rail Budget) का ब्यौरा जारी किया है। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में नई रेल लाइनों के लिए सर्वेक्षण (Survey) की सूची जारी की गई है। इस सूची के क्रमांक 102 पर अलीराजपुर से बड़वानी, जुलवानिया (Julwania), खरगोन से खंडवा तक नए ब्रॉडगेज रेलमार्ग (Broad Gauge Rail Route) के सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना ऐसे बनेंगी लखपति दीदी, सरकार ने बनाया पूरा प्लान

रेल ट्रैक से जुड़ेंगे खरगोन और बड़वानी

अभी तक खरगोन (Khargone) और बड़वानी (Barwani) जिलों में रेलवे ट्रैक नहीं है। इन क्षेत्रों को रेल नेटवर्क (Rail Network) से जोड़ने के लिए सांसद सावित्री ठाकुर (MP Savitri Thakur) ने 22 जुलाई को रेल मंत्री (Railway Minister) को पत्र लिखकर नई रेल लाइन की स्वीकृति की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि अलीराजपुर से कुक्षी, सिंघाना, बड़वानी, खरगोन होते हुए खंडवा तक नई रेल लाइन बिछाने से पूर्वी और पश्चिमी निमाड़ आपस में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही खंडवा से बड़ौदा (Baroda) की दूरी भी करीब 200 किलोमीटर कम हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Railway Ministry
  • रेल मंत्रालय
  • रेल बजट
  • rail budget
  • नई रेल लाइन
  • New Rail Line
  • खंडवा से अलीराजपुर रेल लाइन
  • Khandwa to Alirajpur rail line
  • रेल बजट 2024-25
  • Rail Budget 2024-25
  • मध्यप्रदेश रेल योजना
  • Madhya Pradesh Rail Plan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई