नसबंदी के बाद भी प्रेग्नेंट हुई महिला, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए लापरवाही के आरोप
Vikram Jain | Feb 11, 2025, 19:46 IST
khandwa health department negligence woman pregnant despite sterilization
मध्य प्रदेश के खंडवा से हैरान करने मामला सामने आया है। यहां महिला ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया था, लेकिन एक साल बाद ही वह गर्भवती हो गई। महिला और उसके परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के खंडवा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक साल पहले नसबंदी ऑपरेशन के बावजूद वह महिला फिर से गर्भवती (Pregnant) हो गई। महिला और उसके परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप (Doctors' Negligence) लगाया है। परिवार का कहना है कि अस्पताल का स्टाफ हमारी मदद की बजाय मामले में हंसी उड़ा रहा हैं। इस मामले में महिला के पिता ने मामले में जांच और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।
खंडवा के रामेश्वर क्षेत्र निवासी शेख नदीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल (Medical College District Hospital) में अपनी बेटी मुस्कान के साथ शिकायत दर्ज कराई। नदीम ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी ने परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन कराया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। जब जांच कराई गई, तो हैरान करने वाली बात सामने आई कि ऑपरेशन के एक साल बाद भी मुस्कान तीन महीने की गर्भवती थी। जांच रिपोर्ट सामने आने से पूरा परिवार दंग रह गया। पिता अपनी बेटी का नसबंदी प्रमाण-पत्र लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था।
ये खबर भी पढ़ें...
एक महीने में बनना था दूल्हा, शराब पिलाकर कर दी गई नसबंदी, टूट गई शादी
शेख नदीम ने बताया कि जब इस मामले को लेकर वे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जानकारी ली, तो किसी ने भी संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। उल्टे, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने उनकी गंभीर समस्या का मजाक उड़ाया और हंसी-ठिठोली की। यह परिवार मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना कर रहा है, और इस लापरवाही से उनकी स्थिति और भी बिगड़ने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर का लाइसेंस रद्द, गर्भवती के इलाज में की थी लापरवाही
शेख नदीम ने बताया कि वे जनसुनवाई में कलेक्टर से इस मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, और उनकी बेटी को ऑपरेशन कराने के बावजूद यह स्थिति आई है। नदीम ने इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हों और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
ये खबर भी पढ़ें...
BMHRC की दवाओं की सूची में बदलाव, गैस पीड़ितों को नहीं मिल रही ये मेडिसिन
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए
नसबंदी के बावजूद कैसे हुई गर्भवती?
ये खबर भी पढ़ें...
एक महीने में बनना था दूल्हा, शराब पिलाकर कर दी गई नसबंदी, टूट गई शादी
डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर का लाइसेंस रद्द, गर्भवती के इलाज में की थी लापरवाही
लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ये खबर भी पढ़ें...
BMHRC की दवाओं की सूची में बदलाव, गैस पीड़ितों को नहीं मिल रही ये मेडिसिन
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari