खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनेगा किशोर कुमार का जन्मदिन, 4 अगस्त को ऑर्केस्ट्रा

Jitendra Shrivastava | Aug 02, 2024, 16:33 IST
Share
thesootr
thesootr

बॉलीवुड कलाकार, गायक और डायरेक्टर स्व. किशोर दा का 4 अगस्त को जन्मदिन है। इस बार उनका जन्मदिन उनकी जन्मस्थली खंडवा मध्यप्रदेश में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर 2 से 5 अगस्त तक कई कार्यक्रम किए जाएंगे...

गौरव दिवस : बॉलीवुड कलाकार और गायक किशोर कुमार का जन्मदिन खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गौरव दिवस पर 2 से 5 अगस्त को शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर किशोर कुमार के घर से नगर निगम तक सजावट की गई है। पिछले दो वर्षों से यह सिलसिला चल रहा है. इस उपलक्ष्य में 2 से 5 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।

गौरव दिवस पर आतिशबाजी भी की जाएगी

किशोर कुमार का जन्मदिन 4 अगस्त को है। प्रदेश सरकार उनके जन्मदिन को खंडवा के गौरव दिवस के रूप में मनाएंगी। इस उपलक्ष्य में 2 से 5 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 2 अगस्त से होगी, जबकि 3 अगस्त की सुबह नगर निगम चौक से प्रभातफेरी निकाल कर की जाएगी। इसमें रंग बिरंगी वेशभूषा में विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं 3 अगस्त की शाम 6 बजे से केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर बैंड प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, योग प्रदर्शन, स्थानीय कलाकारों की आर्केस्ट्रा, क्विज सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जाएगी। शहर के महाविद्यालयों में निबंध, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

देश विदेश से संगीत प्रेमी खंडवा आते हैं

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिवस खंडवा के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे घंटाघर से गौरव यात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें गणगौर लोक नृत्य, काठी नृत्य, आदिवासी नृत्य, प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही खंडवा की संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करती हुई झांकियां रहेंगी। 4 अगस्त को बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर देश विदेश से संगीत प्रेमी खंडवा आते है। खंडवा में किशोर कुमार की समाधी पर गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। खंडवा में ही बॉम्बे बाजार में किशोर कुमार का पुश्तैनी मकान है। यहां भी लोग उनके मकान का दीदार करने आते हैं।

किशोर नाइट का होगा आयोजन

4 अगस्त की शाम को पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में किशोर नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। 5 अगस्त को पुरानी अनाज मंडी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस तरह किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • किशोर कुमार
  • किशोर कुमार जन्मदिन
  • खंडवा
  • गौरव दिवस
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...