खंडवा गैंगरेप के बाद विक्रांत भूरिया ने MP में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 26, 2025, 16:26 IST
Vikrant Bhuria attacks Modi government
खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप और हत्या के बाद कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने सरकार पर हमला बोला है। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी से महिला सुरक्षा पर जवाब मांगते हुए उनके भोपाल दौरे से पहले कार्रवाई की मांग की है।
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और वीभत्स हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपियों ने महिला से बलात्कार किया, फिर शराब के नशे में बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसकी बच्चादानी बाहर निकाल दी। घटना के बाद मां की हालत देखकर उसकी 16 वर्षीय बेटी बेहोश हो गई।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में बहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ऐसे अपराधों की जड़ में सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता है।" भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को भोपाल में होने जा रही महिला सम्मेलन में उपस्थिति को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री पहले ये सुनिश्चित करें कि राज्य में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी? भोपाल में ही एक बच्ची के साथ रेप हुआ और एफआईआर दर्ज कराने के लिए उसे 600 किमी दूर मऊगंज भेजा गया।" ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: रेप पीड़िता नाबालिग को बच्चे को जन्म देने की अनुमति भूरिया ने मध्यप्रदेश को रेप कैपिटल (Rape capital) और "शराब कैपिटल" करार देते हुए कहा कि प्रदेश में शराब माफिया का बोलबाला है, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में। उन्होंने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं: मध्यप्रदेश को पूर्णकालिक गृह मंत्री मिले।
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को सजा दी जाए।
आदिवासी क्षेत्रों में शराब माफिया पर नियंत्रण लगाया जाए। डॉ. भूरिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए आदिवासी कांग्रेस का दल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामी उजागर करेगी और सड़कों पर आंदोलन करेगी।
विक्रांत भूरिया का बड़ा हमला
प्रधानमंत्री की भोपाल यात्रा पर उठे सवाल
महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा
भूरिया की मुख्य मांगें:
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को सजा दी जाए।
आदिवासी क्षेत्रों में शराब माफिया पर नियंत्रण लगाया जाए।
कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari