Khargone: तहसील ऑफिस के सामने किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, 5 करोड़ रुपए के लिए आंदोलन

Sandeep Kumar | Jun 06, 2024, 12:22 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T121715.118.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T121715.118.jpg

खरगोन तहसील ऑफिस के सामने किसानों ने अपने फसल की उपज को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है, और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। किसान 5 करोड़ रुपए के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

खरगोन जिले के सनावद कस्बे के 200 से अधिक किसानों ( farmers ) ने अपनी 5 करोड़ रुपए की राशि लेकर फरार हुए व्यापारी को गिरफ्तार कर राशि दिलाने के लिये अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। सनावद स्थित कृषि उपज मंडी में विगत दो महीने पहले चने के उपज की राशि लेकर फरार व्यापारी से 202 किसान अपनी करीब 5 करोड़ रुपए की राशि लेने के लिए धरना आंदोलन कर रहे हैं। धरने के नौवें दिन किसानों ने अनूठा प्रदर्शन किया और तहसील ऑफिस के सामने अर्धनग्न होकर तहसीलदार (Tehsildar ) को ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए 202 किसानों के चने की राशि शीघ्र दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया की 27 मई से किसान मंडी कार्यालय में धरने पर बैठे हैं, लेकिन ना ही मंडी प्रशासन और ना ही इंदौर से मंडी आयुक्त ने कोई संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी द्वारा मंडी प्रांगण के बाहर व्यापारियों को अवैध रूप से खरीदी करने का लाइसेंस दिया गया है। इसके बाद धड़ल्ले से किसानों का माल ओने पोने दाम में खरीदा जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मंडी द्वारा जो किसानों की राशि 4 करोड़ 77 लाख रुपए का जो धोखा हुआ है। वह 7 रुपए की ब्याज दर से जोड़कर मंडी एक्ट के तहत किसानों को दिलवाया जाए।

हमारे परिवार की महिलाए SDM को भेंट करेंगी चूड़ी


उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले दिन हमारे परिवार की महिलाएं एसडीएम ऑफिस में जाकर एसडीएम को चूड़ी भेंट करेगी। किसान महासंघ के रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन इसमें कोई भी प्रशासन का अधिकारी या जवाबदारी विभाग आगे होकर किसानों को संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे रहा है। इस कारण किसानों का आंदोलन दसवे दिन भी जारी है।

प्रशासन नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब


किसान महासंघ के रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन इसमें कोई भी प्रशासन का अधिकारी या जवाबदारी विभाग आगे होकर किसानों को संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे रहा है। इस कारण किसानों का आंदोलन दसवे दिन भी जारी है। किसान महासंघ के जिला महामंत्री सीताराम इंगला तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौड़ तहसील मंत्री दीपक मालाकार भोलेनाथ बिरला सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों ने तहसीलदार अंतरसिंह कनेश को अपना ज्ञापन सोपा। इस दौरान टीआई इंद्रेश त्रिपाठी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Farmers
  • Tehsildar
  • किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
  • राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ
  • खरगोन जिले के सनावद कस्बे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा