खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य में बाघिन मीरा अपने 4 शावकों के साथ आई नजर

Sajal Kumar | May 16, 2024, 22:26 IST
Share
Tigress Meera The Sootr
Tigress Meera

देवास जिले के खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य का प्रमुख आकर्षण बनी बाघिन मीरा अपने 4 शावकों के साथ घुमते हुए पर्यटकों को फिर नजर आई है। खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य प्रबंधन ने फोटो और वीडियो जारी कर बाघिन के साथ शावकों के मूवमेंट के बारे में जानकारी दी।

Dewas News : देवास जिले के खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य ( Khivni Wildlife Sanctuary ) का प्रमुख आकर्षण बनी बाघिन मीरा अपने 4 शावकों के साथ घुमते हुए पर्यटकों को फिर नजर आई है। खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य अधीक्षक विकास माहोरे ने बताया कि बाघिन के साथ चारों शावक एक साथ पहली बार दिखाई दिए हैं। बाघिन मीरा और बाघ युवराज पूर्व में भी पर्यटकों के सामने नजर आते रहे हैं।

फोटो और वीडियो जारी कर दी मूवमेंट की जानकारी

गुरुवार को खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य प्रबंधन ने फोटो और वीडियो जारी कर बाघिन के साथ शावकों के मूवमेंट के बारे में जानकारी दी। बाघिन और शावकों के साथ बाघ के भी लगातार नजर आने से पर्यटक भीषण गर्मी में भी खिवनी का रूख कर रहे हैं।

इको सेंसेटिव जोन में शामिल है खिवनी अभयारण्य

देवास जिले के खिवनी अभयारण्य को भारत सरकार ने इको सेंसेटिव जोन ( eco sensitive zone ) में शामिल है। खिवनी वन्यजीव अभ्यारण्य की सीमा के चारों ओर 2 किलोमीटर तक फैले क्षेत्र को संवेदी जोन के रूप में अधिसूचित है। खिवनी अभ्यारण्य के इको सेंसेटिव जोन में देवास जिले के 15 ग्राम शामिल किए हैं। खिवनी वनजीव अभयारण्य देवास और सीहोर जिले में स्थित है, जो 134.778 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

खिवनी वन्यजीव अभयारण्य में जैव विविधता अत्यधिक है, अभयारण्य में 69 वृक्ष प्रजातियां, 23 जड़ी-बूटी और 12 झाड़ियों की प्रजातियां और पर्वतारोही परजीवी, घास और बांस भी पाए जाते हैं। अभयारण्य में वर्णपाती सागौन वन है। खिवनी में 24 स्तनधारियों, 21 पंछियों, 5 सरीसृप पाए जाते हैं। इसमें तेंदुआ, भेड़िया, सियार, लोमडी, लकड़बग्घा, नीलगाय, चिंकारा, वनैला सूअर, चौठसिंघा वास करते हैं।

Tags:
  • Dewas News
  • Khivni Wildlife Sanctuary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच