सिंधिया की सीट पर क्या केपी को मिलेगा मौका, भाजपा किसे भेजीगी राज्यसभा ?
Shreya Nakade | Jun 12, 2024, 12:17 IST
केपी यादव को मिलेगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना से सांसद बनने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है। ऐसे में 2019 में उन्हें गुना से हराने वाले केपी यादव को राज्यसभा भेजने की चर्चा चल रही है...
लोकसभा चुनाव 2024 में गुना लोकसभा सीट से जीत जर्द कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) सांसद बन गए हैं। ऐसे में सिंधिया की राज्यसभा सीट खाली हो गई है। अब क्या बीजेपी यहां से केपी यादव ( kp yadav ) को मौका देगी...
ऐसी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काटकर ही सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से टिकट दिया था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने केपी यादव का ध्यान रखने की बात कही थी।
चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा था कि गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे, केपी यादव की चिंता मैं करूंगा। गृह मंत्री अमित शाह बोले थे "केपी यादव की चिंता मुझ पर छोड़ देना। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी हमारे भाई केपी यादव के भविष्य की और उन्हें आगे बढ़ाने की सभी प्रकार की चिंता करेगी। गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे।"
ये खबर भी पढ़िए..
अमित शाह बोले- केपी यादव की चिंता मैं करूंगा, दिग्गी के लिए कहा, आशिक का जनाजा है...
अब तक
आपको बता दें कि गुना लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को वोटिंग हुई थी। इस दौरान केपी यादव अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर थे। बीजेपी केपी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती थी। लिहाजा, उन्हें होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा सीट का प्रभारी बना दिया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान केपी गुना लोकसभा क्षेत्र में बेहद कम सक्रिय रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...
केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया की राज्यसभा सीट खाली , किसे मिलेगा मौका
उल्लेखनीय है कि गुना-शिवपुरी से सांसद केपी यादव और सिंधिया के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद सियासी अनबन बढ़ गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने सवा लाख वोटों से सिंधिया को हराया था। यह ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना लोकसभा सीट पर पहली हार थी। सिंधिया पर इस जीत से केपी का सियासी कद भी बढ़ गया। हालांकि दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे।
2020 में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए। इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई और भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने सिंधिया को ही गुना लोकसभा सीट से टिकट दी।
ये खबर भी पढ़िए...
शिवराज और सिंधिया ने संभाला मंत्रालय :मामा बोले-किसानों के सपने पूरे करूंगा

अब तक कहां थे केपी यादव

केपी ने सिंधिया को हराया था

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA