कूनो राष्ट्रीय उद्यान में होगा फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल, चीतों की अंतरराष्ट्रीय ब्रीडिंग, निवेश को मिलेगा बूस्ट
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 08, 2025, 11:17 IST
Jungle retreat festival to be held at Kuno National Park
चीता परियोजना के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सितंबर 2025 में फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से आए पर्यटक और निवेशक हिस्सा लेंगे।
MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान सितंबर 2025 में फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को चीता परियोजना (Cheetah Project) के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीतों की ब्रांडिंग और इको-पर्यटन (Eco-tourism) को बढ़ावा देना भी है।
कूनो के ससइपुरा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये की लागत से ईको-पर्यटन केंद्र (Eco-Tourism Center) और जंगल लॉज (Jungle Lodge) का निर्माण किया जा रहा है। बेंगलुरु के मॉडल पर बनाए जा रहे इस लॉज में 8 कमरे होंगे, जिनमें पर्यटकों को अत्याधुनिक और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी। उद्देश्य यह है कि पर्यटक यहां आकर प्रकृति के करीब रहकर चीतों की दुनिया का अनुभव कर सकें।
ये भी पढ़ें:
कूनो के जंगल में बाघ और तेंदुओं के शिकारी धराए, चीतों की जान पर मंडराया खतरा
चीतों के लिए विकसित किए जा रहे नए ठिकाने मंदसौर के गांधी सागर में भी ईको-पर्यटन डेस्टिनेशन (Eco-tourism Destination) तैयार किया जाएगा। इसे भी कूनो की तर्ज पर ही विकसित किया जा रहा है ताकि दोनों स्थल एक साझा वन्य पर्यटन नेटवर्क का निर्माण कर सकें।
ये भी पढ़ें:
कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई
17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते आए। अब तक भारत में 26 चीता शावकों का जन्म हो चुका है। इनमें से 19 शावक अब जीवित हैं और 6 चीते खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं। यह कूनो को भारत का प्रमुख चीता ब्रीडिंग सेंटर (Cheetah Breeding Center) बना देता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
अंतरराष्ट्रीय निवेशकों भी लेंगे हिस्सा
फारेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का आयोजन वन विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस आयोजन के बारे में प्रस्तुति दी जा चुकी है। खास बात यह है कि इसे एक निवेश अवसर (Investment Opportunity) के रूप में भी प्रस्तुत किया जा रहा है। देश-विदेश के पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों को आमंत्रित कर, कूनो को एक वैश्विक इको-पर्यटन गंतव्य (Global Eco-tourism Destination) के रूप में स्थापित करने की योजना है।
पर्यटकों के लिए बन रहा अत्याधुनिक जंगल लॉज
ये भी पढ़ें:
कूनो के जंगल में बाघ और तेंदुओं के शिकारी धराए, चीतों की जान पर मंडराया खतरा
गांधी सागर में भी बनेगा नया इको-पर्यटन स्थल
ये भी पढ़ें:
कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई
चीतों का सुरक्षित ब्रीडिंग सेंटर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari