कूनो के जंगल में बाघ और तेंदुओं के शिकारी धराए, चीतों की जान पर मंडराया खतरा

Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2025, 17:28 IST
Share
 Hunters of Kuno
Photograph: (THESOOTR)

एसटीएसएफ ने तीन संदिग्ध शिकारियों को पकड़ा। इनमें दो राजस्थान और एक मध्यप्रदेश का है। इनके पास से 225 हड्डियां और जानवरों के शरीर के हिस्से बरामद किए गए हैं, जो कम से कम चार तेंदुओं के बताए जा रहे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के पास श्योपुर के जंगल में जानवरों का खून बहाने वाले तीन संदिग्ध शिकारियों को आखिरकार पकड़ लिया गया है। आरोप है कि ये गिरोह तेंदुओं और बाघ की हत्या में शामिल था। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने 4 जून को मिली गोपनीय सूचना के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।
छापेमारी में तीन संदिग्ध पकड़े गए हैं, जिनमें दो राजस्थान और एक मध्यप्रदेश का है। इनके पास से 225 हड्डियां और जानवरों के शरीर के हिस्से बरामद किए गए हैं, जो कम से कम चार तेंदुओं के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कूनो नेशनल पार्क के आसपास के जंगलों में इन जानवरों का शिकार किया था। इस खुलासे के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

KUNO
KUNO


एक बाघ को भी बनाया निशाना

ये शिकारी मध्यप्रदेश और राजस्थान में फैले बड़े शिकार और तस्करी गिरोह में शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया, जब्त किए गए जानवरों के हिस्सों को फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने जानवर मारे गए और ये किस प्रजाति के हैं। पूछताछ में शिकारियों ने एक बाघ की हत्या का भी खुलासा किया है, जिसे लेकर पड़ताल की जा रही है।
पकड़े गए दो शिकारियों को 5 जून को शिवपुरी की विशेष वन अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस और वन विभाग अब इस गिरोह के बाकी गुर्गों को पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

जंगल में जवानों का शिकंजा: पांच लाख के इनामी नक्सली को दबोचा

इंदौर के मल्हार मॉल में खुलेआम हो रहा था धर्मांतरण, ईसाई बनने के लिए 10 हजार रुपए और...

कूनो में चीते की सुरक्षा पर सवाल

दरअसल, कूनो नेशनल पार्क को चीतों की वापसी की ऐतिहासिक जगह माना गया है। अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए चीतों को यहां बसाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए। महीनों की प्लानिंग की गई। इसे भारत के सबसे बड़े वन्यजीव प्रोजेक्ट्स में गिना गया। अब जो शिकारियों का गिरोह पकड़ा गया है, उसने सिर्फ बाघ और तेंदुओं को नहीं मारा, पूरे कूनो के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सघन जंगल में खनन की तैयारी, फर्जी प्रस्ताव से पूर्व विधायक को मिली हरी झंडी !

छोटे कपड़े वाले बयान पर जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय को घेरा, सिंधिया को लेकर कही ये बात

क्यों ये शिकारी चीतों के लिए भी खतरनाक?

अगर शिकारियों का नेटवर्क कूनो के आसपास सक्रिय है, तो इसका मतलब ये है कि चीतों के इलाके में किसी का भी बेरोकटोक घुसना संभव है। जब तेंदुए और बाघ नहीं बचे, तो अगला शिकार कौन होगा? इसके पीछे वजह यह है कि पकड़े गए शिकारियों ने कबूल किया है कि उन्होंने कूनो के आसपास के जंगलों में ही शिकार किया। इसका मतलब है कि चीता प्रोजेक्ट का कोर एरिया भी इनके रडार पर है। ऐसे में वन अमले को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करना होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कूनो
  • श्योपुर
  • बाघ
  • तेंदुए
  • शिकारी
  • एसटीएसएफ
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा