11 मई को कूनो नेशनल पार्क जाएंगे सीएम मोहन यादव, दो चीतों को करेंगे रिलीज

Kaushiki | May 09, 2026, 10:25 IST
Share
kuno national park
kuno national park

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 11 मई को कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। इसे 11 मई की सुबह 8 बजे कूनो नदी के पास इन्हें रिलीज किया जाएगा।

Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से अच्छी खबर सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा अब आजाद होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। ये दोनों चीते बोत्सवाना से भारत लाए गए 9 मेहमानों का हिस्सा हैं।

अब तक ये चीते क्वारंटाइन बाड़े में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अब 11 मई की सुबह 8 बजे कूनो नदी के पास इन्हें रिलीज किया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव खुद वहां मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

कूनो नेशनल पार्क में बड़ा इवेंट... CM मोहन यादव आज 3 चीतों को बाड़े से जंगल  में छोड़ेंगे - CM mohan yadav to release cheetahs in wild at Kuno National  Park lcln - AajTak
कूनो नेशनल पार्क में बड़ा इवेंट... CM मोहन यादव आज 3 चीतों को बाड़े से जंगल में छोड़ेंगे - CM mohan yadav to release cheetahs in wild at Kuno National Park lcln - AajTak

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम मोहन यादव के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार ( 8 मई) को कलेक्टर शीला दाहिमा और एसपी सुधीर अग्रवाल ने पार्क का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था और हेलीपैड स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

चीता रिलीज साइट (कूनो नेशनल पार्क में चीते)पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम 10 मई की शाम को ही कूनो पहुंच जाएंगे। वे रात को पार्क के रेस्ट हाउस में ही विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह चीतों को खुले जंगल की आजादी सौंपी जाएगी।

कूनो में फिर दौड़ेंगे चीते, मोहन यादव 11 मई को खुले जंगल में करेंगे आजाद,  शिकार से भरेंगे पेट
कूनो में फिर दौड़ेंगे चीते, मोहन यादव 11 मई को खुले जंगल में करेंगे आजाद, शिकार से भरेंगे पेट

राजस्थान से वापस लाया गया घुमक्कड़ चीता KP-2

बता दें कि इसी बीच श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए एक और बड़ी राहत की खबर आई। चीता KP-2, जो पिछले 25 दिनों से राजस्थान में घूम रहा था वो वापस आ गया। उसे रणथंभौर टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर कूनो लाया गया है। KP-2 बाघ और तेंदुए वाले खतरनाक इलाकों में घूम रहा था।

वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित ट्रेंकुलाइज कर वापस लाने में सफलता पाई। पिछले दो दिनों में राजस्थान से यह दूसरा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन रहा है। अब पार्क के अधिकारी इन चीतों की सेहत पर पूरी नजर रख रहे हैं।

भारत में सफल होता दिख रहा चीता प्रोजेक्ट

कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) आज पूरी दुनिया में चीता स्टेट के नाम से मशहूर हो चुका है। यह पार्क मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है। इसका शांत माहौल और खुले घास के मैदान चीतों के रहने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

भारत में चीते 1952 में विलुप्त हो गए थे। इन्हें वापस लाने के लिए प्रोजेक्ट चीता शुरू किया गया। पीएम मोदी ने 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आए पहले 8 चीतों को यहां छोड़ा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से भी चीते लाए गए।

यहां की सबसे बड़ी सफलता शावकों का जन्म है। मादा चीता मुखी और सियाया ने भारतीय मिट्टी पर बच्चों को जन्म देकर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया है।

अब यहां चीतों की संख्या बढ़कर लगभग 27 से ज्यादा हो गई है। यहां चीतों को रेडियो कॉलर पहनाकर सैटेलाइट से ट्रैक किया जाता है। कूनो सिर्फ एक पार्क नहीं, बल्कि भारत की वन्यजीव विरासत को बचाने की एक बड़ी उम्मीद है।

भारत में चीता प्रोजेक्ट की चुनौतियां

कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट एक बड़ी चुनौती रहा है। साल 2026 की शुरुआत तक के आंकड़ों को देखें, तो अब तक कुछ चीतों और उनके शावकों की मौत भी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से अब तक लगभग 7-8 वयस्क चीतों और कुछ शावकों ने दम तोड़ा है। इन मौतों के पीछे विशेषज्ञों ने कई अहम कारण बताए हैं। सबसे बड़ा कारण इंफेक्शन रहा है।

मानसून के दौरान चीतों के रेडियो कॉलर के नीचे नमी की वजह से स्किन इंफेक्शन हो गया था। इसके अलावा कुछ चीतों की मौत आपसी लड़ाई या दिल की धड़कन रुकने से भी हुई। हालांकि, राहत की बात यह है कि 2026 में प्रोजेक्ट अब स्थिर हो गया है।

अब मौतों का सिलसिला काफी कम हुआ है और शावकों के जन्म ने इस घाटे को पूरा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी नए वातावरण में सर्वाइवल रेट 50% ही रहता है, इसलिए इन मौतों को पूरी तरह विफलता नहीं माना जा सकता। सरकार अब चीतों की हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए और भी सख्त कदम उठा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश से निकला चीता धौलपुर के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट

कूनो का चीता 18 दिन बाद फिर राजस्थान सीमा में घुसा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

चीता गामिनी ने चार शावकों को दिया जन्म, केंद्रीय मंत्री बोले- कूनो की सफलता राष्ट्र के लिए गर्व का पल

कूनो से निकला चीता डेढ़ महीने से राजस्थान में, अब कोटा में मूवमेंट मिला

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • Kuno National Park
  • कूनो नेशनल पार्क
  • कूनो नेशनल पार्क में चीते
  • चीता प्रोजेक्ट
  • श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क
  • चीता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज