कूनो से निकला चीता डेढ़ महीने से राजस्थान में, अब कोटा में मूवमेंट मिला

Ashish Bhardwaj | Mar 19, 2026, 18:14 IST
Share
chita
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में कूनो के एक चीते को राजस्थान रास आ रहा है। यह चीता केपी-2 बारां में डेढ़ महीने बिताने के बाद अब कोटा जिले पहुंच गया है। कूनो की स्पेशल और वन विभाग की टीम कर रही हैं चीते की निगरानी

News In Short

  • कूनो का चीता बारां जिले में समय बिताने के बाद कोटा पहुंचा चीता KP-2।
  • कोटा के लक्ष्मीपुरा और लुहावद गांव के गेहूं के खेतों में किया गया स्पॉट।
  • चीता बार-बार बदल रहा जगह, फिलहाल कोटा जिले में मूवमेंट।
  • कूनो की स्पेशल और वन विभाग की टीम कर रही हैं चीते की निगरानी।
  • भीड़ बढ़ती देख तहसीलदार और पुलिस ने संभाला मोर्चा।

News In Detail

जागेश्वर प्रसाद @ जयपुर

मध्य प्रदेश के कूनो सेंचुरी का चीता केपी-2 इन दिनों राजस्थान में मूवमेंट कर रहा है। बारां जिले में डेढ़ महीना बिताने के बाद गुरुवार सुबह इस चीते का मूवमेंट कोटा जिले में पाया गया है। कोटा के अयाना इलाके में लक्ष्मीपुरा और लुहावद गांव के खेतों में इस चीते का मूवमेंट देखा गया है।

दो घंटे तक सहमा बैठा रहा केपी-2

लुहावद के ग्रामीणों का कहना है कि चीता सुबह करीब दो घंटे तक गेहूं के एक खेत के किनारे सहमा बैठा रहा। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वह बीच-बीच में खड़ा होकर भीड़ को देखता, फिर वापस बैठ जाता। बाद में वह पास के एक बरसाती नाले (खाल्ड़े) में करीब 15 मिनट तक सुस्ताता हुआ भी नजर आया।

भीड़ देखकर प्रशासन ने संभाला मोर्चा

भीड़ बढ़ते देख अयाना थाना अधिकारी अविनाश कुमार मीणा और तहसीलदार विश्वनाथ प्रताप नरूका दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर लोगों को दूर हटाया, जिससे चीता तनाव में न आए। जैसे ही भीड़ कम हुई, चीते केपी-2 ने खुद ही सुरक्षित रास्ता खोजा और वहां से ओझल हो गया।

डबल लेयर निगरानी में होने का दावा

कोटा के उप वन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि चीता पूरी तरह स्वस्थ है। उसने फिलहाल कोई शिकार नहीं किया है। इसकी निगरानी के लिए दो टीमें काम कर रही हैं। पहली कूनो की स्पेशल टीम है, जो सैटेलाइट कॉलर और रेडियो सिग्नल के जरिए लगातार उसके पीछे चल रही है। दूसरी कोटा वन विभाग की टीम है जो स्थानीय स्तर पर उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है।

बार-बार बदल रहा जगह

वन अधिकारियों का कहना है कि चीता एक तरह से भटक गया है। यह लगातार अपनी जगह बदल रहा है। फिलहाल केपी-2 कोटा की टेरिटरी में ही विचरण कर रहा है। हमने ग्रामीणों को चीते से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढे़:-

स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 की मेरिट लिस्ट निरस्त, अब नए सिरे से जारी होगी मेरिट

आईएएस प्रतिभा दहिया अब राजस्थान में संभालेंगी जिम्मेदारी, पति यक्ष चौधरी बाड़मेर में हैं तैनात

राजस्थान रॉयल्स की हो रही नीलामी, जानिए 12,000 करोड़ की रेस में कौन?

सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल लाइनों का सर्वे, इन जगहों पर तलाश रहे संभावनाएं

Tags:
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • कूनो सेंचुरी
  • कोटा वन विभाग
  • चीते का मूवमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज