सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल लाइनों का सर्वे, इन जगहों पर तलाश रहे संभावनाएं

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
border rail
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निकट भविष्य में नई रेल लाइन बिछ सकती हैं। रेल लाइनों के लिए अभी सर्वे किया जा रहा है। अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर और बाड़मेर-भीलड़ी के लिए हो रहा है सर्वे

News In Short

  • राजस्थान के सीमावर्ती इलाके भविष्य में जुड़ सकते हैं रेल मार्ग से।
  • अभी भारतीय रेलवे करा रहा नई रेल मार्ग का सर्वे।
  • अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर और बाड़मेर-भीलड़ी के लिए हो रहा है सर्वे।
  • रेल मंत्री ने कहा, नई रेल लाइनें विकसित होंगी सीमा के समानांतर।
  • नई लाइन बिछने से पश्चिम राजस्थान में कनेक्टिविटी बढ़ेगी

News In Detail

राजस्थान में पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निकट भविष्य में नई रेल लाइन बिछाई जा सकती हैं। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राजस्थान में अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर और बाड़मेर-भीलड़ी के बीच नई रेल लाइनों के लिए सर्वे किया जा रहा है।

भारतीय सेना की आवाजाही में तेजी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि ये नई रेल लाइनें भारत-पाक सीमा के समानांतर विकसित की जाएंगी। उनका दावा है कि इससे सुरक्षा बलों की आपूर्ति व्यवस्था और आवाजाही में सुधार होगा।

कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगी बढ़त

इस योजना के तहत पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ा जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन लाइनों को बिछाने के पीछे सामरिक और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाना है।

सर्वे की वर्तमान स्थिति

फिलहाल फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य जारी है। करीब 380 किलोमीटर जैसलमेर-भीलड़ी और 260 किलोमीटर खाजूवाला-जैसलमेर (वाया बाड़मेर) के बीच की नई रेल लाइन के लिए सर्वे तेजी से चल रहा है। सर्वे के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

रेल कनेक्टिविटी से होगा बदलाव

अभी तक इन इलाकों में आवाजाही का मुख्य साधन सड़कें ही थीं, जो रेतीले तूफानों में कई बार बाधित हो जाती हैं। रेल लाइन बिछने के बाद राजस्थान का यह सीमावर्ती इलाका देश की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा।

ये भी पढे़:-

​पंजाब ने पानी के बदले मांगी 1.44 लाख करोड़ की वाटर रॉयल्टी, राजस्थान की चिंता बढ़ी

नसबंदी के बाद संतान, अस्पताल पर गंभीर आरोप, महिला ने कोर्ट में किया केस

कौन है नीरजा सिंह, जिसका मानवेंद्र सिंह से नाम जुड़ने पर हो रहा बवाल, जानिए इस रिश्ते का पूरा सच

भीनमाल के एडीजे राजेंद्र साहू निलंबित, 6 मामलों में लगे थे गंभीर आरोप, हाई कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

Tags:
  • लोकसभा
  • भारतीय सेना
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • नई रेल लाइन
  • भारत-पाक सीमा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर