ईरानी हमले में एमपी के युवक की मौत, भांजी की शादी में आ रहे थे भारत
Aman Vaishnav | Jun 04, 2026, 08:40 IST
kuwait airport iran drone attack ujjain man death
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान ने 3 जून को ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। इस हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत हो गई। वह कई सालों से वहां टेलरिंग का काम कर रहे थे। भांजी की शादी के लिए भारत आ रहे थे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया है।
- इस हमले के कारण एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 पूरी तरह से तहस-नहस हो गया और एयरपोर्ट बंद है।
- हवाई अड्डे पर हुए इस हमले में कुल 63 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक भारतीय की मौत हो गई है।
- एमपी के उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की इस हमले में जान चली गई, जो कुवैत में टेलरिंग करते थे।
- मंजूर अहमद 8 जून को होने वाली अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे थे।
ईरानी के ड्रोन हमले से एमपी के युवक की मौत
इस हमले में 63 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं इस हमले में मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले मंजूर अहमद की मौत हो गई है। मंजूर अहमद को उनके आसपास के लोग प्यार से शेरू भाई भी कहते थे।
शादी के लिए आने वाले थे भारत
मंजूर के घर में आने वाली 8 जून को उनकी भांजी की शादी होने वाली थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए वह बुधवार को भारत आने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे।
अहमद के बेटे मोहम्मद अनस ने बताया कि मंगलवार की शाम और रात को उनकी अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। पिता घर आने को लेकर बहुत खुश थे। उन्होंने फोन पर कहा था, मैं नागदा वाली ट्रेन से आऊंगा तुम सब मुझे स्टेशन लेने आ जाना।
परिवार घर पर शादी की तैयारियों में जुटा था। वहीं बुधवार दोपहर को भारतीय दूतावास से आई एक फोन कॉल ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। दूतावास ने ही मंजूर अहमद की मौत की सूचना दी।
फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे एयरपोर्ट
सुबह जैसे ही वह कुवैत एयरपोर्ट पहुंचे, ठीक उसी समय ईरान की तरफ से ड्रोन हमला हो गया। वह इसकी चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में खुद की पैरवी और तीखी बहस
सरकारी AC के खेल में नप गए CMO साहब, नपा अध्यक्ष को नोटिस देने पर पद से हटाया
एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari