जिंदा 'लाड़ली बहना' पोर्टल पर मृत घोषित, 7 महीने से रुकी किस्त, ऐसे खुली पोल

Rohit Sahu | Mar 04, 2025, 15:59 IST
Share
ladli bahna
ladli bahna

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक विधवा महिला कविता माली को लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया। अगस्त 2024 से उसकी मासिक किस्त बंद हो गई।

मध्य प्रदेश के बैतूल में 'लाड़ली बहना' सिस्टम की लापरवाही के चलते दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर है। यहां एक विधवा महिला कविता माली को लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया। महिला की अगस्त 2024 से मासिक किस्त भी बंद हो गई। नगर परिषद की गलती के कारण यह समस्या आई, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिला।

सीएम हेल्पलाइन से भी नहीं मिली मदद

कविता पिछले छह माह से अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं। जब कविता ने शिकायत की, तब उसे पता चला कि नगर परिषद ने गलती से उसे मृत दिखा दिया है। इसके बाद वह सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुकी लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिल सकी। अब प्रशासन ने पोर्टल से गलती सुधारने का आश्वासन दिया है।

पति का नाम हटाने का दिया था आवेदन

कविता के पति अरविंद माली का निधन 27 मार्च 2023 को हुआ था। इसके बाद कविता ने नगर परिषद में समग्र पोर्टल से पति का नाम हटवाने के लिए आवेदन दिया। लेकिन गलती से कविता का ही नाम काट दिया गया। कविता ने बताया, "अगस्त 2024 तक मुझे योजना की राशि मिलती रही। फिर अचानक किस्त बंद हो गई। जब नगर परिषद गई तो उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन शुरू कर देंगे। लेकिन मुझे ही मृत घोषित कर दिया।"

यह भी पढ़ें: सरकार का नया पोर्टल लॉन्च: आधार वेरिफिकेशन के लिए निजी कंपनियों को मिली अनुमति

नगर परिषद ने गलती मानी, सुधारी नहीं

नगर परिषद ने गलती सुधारने के लिए कविता का नाम समग्र पोर्टल पर दोबारा जोड़ा और उसकी विधवा पेंशन शुरू कर दी। लेकिन लाड़ली बहना योजना की किस्तें बहाल नहीं हुईं। बैतूल नगर परिषद के सीएमओ विजय तिवारी ने कहा, "हमने महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र भेज दिया है। जल्द ही महिला को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।"

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना में MP से आगे निकले दूसरे राज्य, क्या इस साल मोहन सरकार बढ़ाएगी राशि?

सरकारी योजनाओं की सच्चाई उजागर

मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार लाड़ली बहना योजना की सफलता का दावा करते हैं। लेकिन इस मामले ने सिस्टम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। गरीब महिलाओं के लिए बनाई गई इस योजना का लाभ लेने के लिए कविता जैसी महिलाएं महीनों से संघर्ष कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Betul News
  • Ladli Behna Yojana
  • Ladli Bahna
  • मध्य प्रदेश
  • Betul
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • CM Ladli Behna Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा