अस्पताल की दीवार गिरने से युवक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

Sandeep Kumar | Mar 27, 2025, 18:18 IST
Share
labor-death-hospital
labor-death-hospital

सीहोर जिले के भैरूंदा में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया।

नफीस खान @ सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में बुधवार शाम को एक निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। युवक का नाम रामनिवास बकरिया था, जो अस्पताल में निर्माण कार्य कर रहा था। दीवार गिरने से वह मौके पर ही दब गया और उसकी मौत हो गई।

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह सब लापरवाही के कारण हुआ। परिजनों का कहना था कि ठेकेदार की गलती से ही युवक की जान चली गई। ठेकेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई और कहा गया कि अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा

प्रशासन ने दी समझाइश

भैरूंदा पुलिस थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाया और उन्हें एसडीएम से मिलवाया। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने मृतक के परिजनों से बात की और उन्हें संबल योजना के तहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, मृतक को दी जाने वाली सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई।

ये खबर भी पढ़िए... भावना सिंह हत्याकांडः पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने से रोकने पर मारी थी गोली

शव का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार

एसडीएम और थाना प्रभारी की समझाइश के बाद परिजनों ने युवक का दाह संस्कार किया। पहले पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... राशन कार्ड ई-केवाईसी के झांसे में न आएं, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

क्या है पूरा मामला

भैरूंदा के सिविल अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार शाम को अस्पताल के सामने की दीवार गिर गई और उस समय मजदूर रामनिवास बकरिया उसी के नीचे दब गया। दीवार का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था, क्योंकि सिविल अस्पताल की ड्राइंग बदलने के कारण दीवार को तोड़ा गया था और नया निर्माण किया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार सीधे मजदूर के सिर पर गिर गई, जिससे उसका ब्रेन फट गया और वह मौके पर ही मृत हो गया। हालांकि, यह हादसा शाम के समय हुआ, इसलिए मृतक का पोस्टमार्टम देर रात तक नहीं हो सका। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: अप्रैल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त, जानें तुरंत

Tags:
  • MP News
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • अस्पताल
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • दीवार गिरी
  • दीवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि