Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को हर महीने अलग से मिलेंगे 5000 रुपए

Sandeep Kumar | Published:
Share
ladli-bahna-5000-rupees
ladli-bahna-5000-rupees

एमपी की 1.27 करोड़ लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब महिलाओं को हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे। यह घोषणा निवाड़ी जिले में देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान की गई।

सीएम ने घोषणा करते हुए बताया कि जो महिलाएं रेडीमेड गारमेंट यूनिट या फैक्ट्री में काम करना चाहती हैं, उन्हें अतिरिक्त 5000 रुपए मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

दिवाली तक 1500 रुपए देने का ऐलान

सीएम ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत 2028 तक राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा। दिवाली से पहले इस राशि को 1500 रुपए प्रति माह किया जाएगा, जिससे महिलाओं को और अधिक सहायता मिलेगी।

पहले लाड़ली बहना को 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। अब रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपए और बढ़ाए जाएंगे, जिससे राशि 1500 रुपए प्रति माह हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव का ऐलान, इस तारीख से लाड़ली बहना को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों पर हर महीने 310 करोड़ ज्यादा खर्च होंगे, हर माह 10 तारीख के बाद ही आएगा पैसा

जुलाई से मिल सकते हैं 1500 रुपए

सीएम ने बताया कि जुलाई में Ladli Behna Yojana के तहत 1500 रुपए मिल सकते हैं। यह राशि रक्षा बंधन के अवसर पर बढ़ाई गई है। रक्षाबंधन 9 अगस्त को है। इस दिन महिलाओं के खाते में 250 रुपए और जमा किए जाएंगे, जिससे कुल लाभ 1500 रुपए हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा, सरकार देगी बोनस राशि

ये खबर भी पढ़िए... मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर

महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो इससे परिवार और समाज का समग्र विकास होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • MP
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • रक्षाबंधन
  • लाड़ली बहना
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?