Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर कांग्रेस ने किया हमला तो बीजेपी ने कही ये बात

Sandeep Kumar | Published:
Share
ladli-bahna-congress
ladli-bahna-congress

'लाड़ली बहना योजना' की अप्रैल माह की किस्त अब तक पात्र महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची। कांग्रेस ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए सवाल उठाए। वहीं बीजेपी का कहना है कि जल्द ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

एमपी में शुरू की गई 'लाड़ली बहना योजना' की अप्रैल माह की किस्त अब तक लाभार्थियों के खातों में नहीं आई है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जाती है, लेकिन इस महीने में यह राशि नहीं ट्रांसफर की गई। जिसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार ने महिलाओं को धोखा दिया है और उनका विश्वास तोड़ा है।

edb58d2c-3ca
edb58d2c-3ca


जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा है 'पहले लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगते थे। इसमें लिखा होता था 'लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है', लेकिन इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए।" पटवारी ने सवाल उठाया, "क्या अब सरकार की नीयत बदल गई है? या कर्ज में कमी हो गई है?"

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल मैनिट में 120 छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ी, फूड प्वाइजनिंग का मामला

चुनावी वादे पूरे करने में विफल: पटवारी

कांग्रेस का कहना है अप्रैल की किस्त में देरी होने से लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के बीच असमंजस पैदा हुआ है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि वृद्ध महिलाओं को योजना में समाहित किया जाए और सरकार से अपने वादे निभाने की उम्मीद जताई।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का ऐलान- सहकारी समितियां अब चलाएंगी पेट्रोल पंप और बांटेंगी गैस

मंत्री निर्मला भूरिया का बयान

वहीं इस मुद्दे पर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बयान दिया, "लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने ट्रांसफर की जाती है। सभी लाभार्थियों के खातों में राशि डाली जाएगी। कोई किस्त नहीं रुकेगी।" उन्होंने कहा है योजना के तहत सभी महिलाओं को समय पर राशि मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए... केमिकल से टमाटर पकाकर बेच रहे कुछ मुनाफाखोर, जानें कैसे हो सकता है सेहत को नुकसान

ये खबर भी पढ़िए... कुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया 14 अप्रैल से करेंगी वृंदावन से संभल तक पदयात्रा

क्या होगा आगे?

फिलहाल, महिला बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

सीएम मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर

बताया जा रहा है आगामी 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला में लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अप्रैल को मंडला में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे टिकरवारा गांव में आयोजित 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • निर्मला भूरिया मंत्री
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर