1.27 करोड़ बहनों के लिए खुशखबरी, लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए मिलेंगे आज
Amresh Kushwaha | Jun 16, 2025, 07:41 IST
Ladli Behna Scheme
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की जून माह की किस्त आज 16 जून को ट्रांसफर होगी। सीएम मोहन यादव जबलपुर से 1.27 करोड़ लाभार्थी बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरू की गई। सीएम मोहन यादव जून माह की किस्त आज 16 जून को जारी करेंगे। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर जिले की शहपुरा तहसील के बेलखेड़ा गांव में होने वाले लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन के दौरान जाएंगे। यहीं से मुख्यमंत्री मोहन यादव एक क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाभार्थी बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।
बता दें कि पूर्व में 13 जून को इस राशि को ट्रांसफर किया जाना था, लेकिन अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब इस राशि का वितरण रविवार के बजाय आज सोमवार 16 जून को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 1551.44 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना की 25वीं किस्त होगी। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को हर माह 1250 रुपए की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
लाड़ली बहना योजना मई 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य प्रदेश की विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
13 जून को आने वाली थी योजना की राशि
सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी आज ही आएगी
- इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उदयपुरा में प्रदेश के 375 स्वास्थ्य संस्थानों में 425 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
- वहीं लगभग 138 करोड़ से अधिक के कार्यों का भी शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
- इसके साथ ही मुख्यमंत्री हितग्राहियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी करेंगे अंतरित।
1551.44 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी
जानें क्या है लाड़ली बहना योजना?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari