अब सभी लाड़ली बहनों को मिल सकेगा 450 रुपए का गैस सिलेंडर, बस करना होगा इतना...
The Sootr | Oct 01, 2023, 24:00 IST
अब सभी लाड़ली बहनों को मिल सकेगा 450 रुपए का गैस सिलेंडर, बस करना होगा इतना...
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आलिराजपुर में घोषणा करते हुए कहा कि जिन घरों में पुरुषों के नाम सिलेंडर हैं, वह लाड़ली बहनों के नाम किए जाएं
BHOPAL. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। शिवराज सरकार अब लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत सभी बहनों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। सीएम चौहान ने आलिराजपुर में घोषणा करते हुए कहा कि जिन घरों में पुरुषों के नाम पर गैस सिलेंडर हैं, वह घर में लाड़ली बहना योजना का फायदा लेने वाली महिला सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर 450 रुपए में गैस योजना का फायदा ले सकते हैं। एक सितंबर से लाड़ली बहन योजना के अतंर्गत लाड़ली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। अगर आप भी लाड़ली बहना योजना का फायदा ले रही हैं, मगर घर का गैस कनेक्शन पुरुष सदस्य के नाम पर है तो आइए हम बताते हैं कि किस प्रकार बड़ी ही आसानी से आप इस कनेक्शन को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाकर 450 रुपए वाला गैस सिलेंडर ले सकती हैं।
गैस कंपनी हर उपभोक्ता को गैस कनेक्शन परिवार के ही दूसरे सदस्य के नाम पर ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करती है। यदि परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो पहचान पत्र, पता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस का KYC की मदद से गैस कनेक्शन में नाम बदलवाया जा सकता है।
आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके नाम बदलवा सकते हैं। इसके लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है-
गैस कनेक्शन में नाम बदलने के लिए शपथ पत्र को भरे:
![WhatsApp Image 2023-09-30 at 12.21.32 PM.jpeg]()
इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी
आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके नाम बदलवा सकते हैं। इसके लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है-
- शपथ पत्र
- आधार कार्ड
- केवाईसी
- पते का प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि)
- बैंक डिटेल्स (पासबुक की फोटोकॉपी, जिसमें नाम और फोटो हो)
गैस कनेक्शन में नाम बदलने के लिए शपथ पत्र को भरे:
WhatsApp Image 2023-09-30 at 12.21.32 PM.jpeg
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari