Ladli Behna Yojana: खुशखबरी लाड़ली बहनों के खाते में आए 1250 रुपए

Dolly patil | Sept 09, 2024, 15:07 IST
Share
_लाडली बहना योजना
_लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) की 16वीं किस्त जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। सीएम मोहन यादव ने सोमवार को लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) की 16वीं किस्त जारी कर दी है। ये किस्त सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए बीना से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाना है। आपको बता दें कि 21 से 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसी के साथ सरकार अभी तक कुल 16 किस्तों का भुगतान कर चुकी है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

महिलाओं के खाते में आए 1250 रुपए

मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में आज 1250 रुपए सिंगल क्लिक के जरिए भेज दिए गए हैं।

सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

कब से शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए आने लगे थे।

क्या है लाड़ली बहना योजना ?

लाड़ली बहना योजना में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था।रक्षाबंधन 2023 पर राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को मिलता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • 10 सितंबर लाडली बहना योजना
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana 16th Installment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा