एक लाख महिलाएं होंगी निराश! खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त

Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 16:00 IST
Share
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त आने से पहले एक लाख महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। नाम हटाए जाने की कुछ बड़ी वजह सामने निकलकर आई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • लाड़ली बहना योजना की 38 वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है।
  • किस्त आने से पहले ही एक लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं।
  • नाम हटने की बड़ी वजह ई-केवाईसी का पूरा न होना और समग्र आईडी का डिलीट होना है।
  • पात्रता पूरी न करने वाली महिलाओं को भी योजना से बाहर कर दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच इस योजना का पैसा जारी करते हैं।
लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। योजना की 38वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है।

वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इनके बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की थी।

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम क्यों काटे गए हैं।

a013212a-e3e
a013212a-e3e


ई-केवाईसी ने फंसा दिया पेंच

मध्यप्रदेश की हजारों महिलाओं को इस बार 38वीं किस्त का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में सतना जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया था। यहां बिना किसी वजह के बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी ही डिलीट कर दी गई थी।

ये वो महिलाएं थीं जो पहले से पूरी तरह से सत्यापित थीं और लगातार योजना का लाभ ले रही थीं। समग्र आईडी डिलीट होने के कारण वे सीधे तौर पर योजना से बाहर हो गईं।

4515c796-e36
4515c796-e36


इन महिलाओं के नाम भी सूची से हटे

सरकार ने काफी समय पहले से ही सभी लाभार्थियों से अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कहा था। प्रशासन का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो सभी नियमों पर खरी उतरेंगी।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस बार पैसा?

अधूरा ई-केवाईसी

जिन महिलाओं ने अपनी समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक या अपडेट नहीं कराया है।

समग्र आईडी डिलीट होना

कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी कारण के डिलीट हो गई है।

पात्रता की जांच

उम्र सीमा, वैवाहिक स्थिति और परिवार की आय के नियमों में बदलाव।

अन्य सरकारी लाभ

जिन परिवारों में सरकारी नौकरी है या जो अन्य किसी सरकारी योजना की पात्रता के दायरे में आ गए हैं।

9f2521b2-978
9f2521b2-978


किस्तों को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

बता दें कि इस योजना को मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग संभालता है। इसी के जरिए हर महीने पैसे जारी किए जाते हैं। वहीं जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में विभाग के कामकाज में कुछ गड़बड़ियां देखने को मिली हैं।

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
  4. समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
  6. इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों का समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें...

किस्त नंबरमहीना और सालट्रांसफर होने की तारीखप्रति महीना राशि
1stजून 202310 जून 20231000 रुपए
2ndजुलाई 202310 जुलाई 20231000 रुपए
3rdअगस्त 202310 अगस्त 20231250 रुपए
4thसितम्बर 202310 सितम्बर 20231250 रुपए
5thअक्टूबर 20234 अक्टूबर 20231250 रुपए
6thनवम्बर 20237 नवम्बर 20231250 रुपए
7thदिसम्बर 202310 दिसम्बर 20231250 रुपए
8thजनवरी 202410 जनवरी 20241250 रुपए
9thफरवरी 20249 फरवरी 20241250 रुपए
10thमार्च 20241 मार्च 20241250 रुपए
11thअप्रैल 20245 अप्रैल 20241250 रुपए
12thमई 20244 मई 20241250 रुपए
13thजून 20247 जून 20241250 रुपए
14thजुलाई 20245 जुलाई 20241250 रुपए
15thअगस्त 202410 अगस्त 20241500 रुपए
16thसितम्बर 20249 सितम्बर 20241250 रुपए
17thअक्टूबर 20244 अक्टूबर 20241250 रुपए
18thनवम्बर 20249 नवम्बर 20241250 रुपए
19thदिसम्बर 202410 दिसम्बर 20241250 रुपए
20thजनवरी 202510 जनवरी 20251250 रुपए
21stफरवरी 202510 फरवरी 20251250 रुपए
22ndमार्च 20257 मार्च 20251250 रुपए
23rdअप्रैल 202516 अप्रैल 20251250 रुपए
24thमई 202515 मई 20251250 रुपए
25thजून 202510 जून 20251250 रुपए
26thजुलाई 202512 जुलाई 2025(1250 रुपए
27thअगस्त 202510 अगस्त 20251,250 + 250 रुपए
28thसितम्बर 202512 सितम्बर 20251250 रुपए
29thअक्टूबर 202510 अक्टूबर 20251250 रुपए
30thनवम्बर 202510 नवम्बर 20251500 रुपए
31stदिसम्बर 20259 दिसम्बर 20251500 रुपए
32ndजनवरी 202616 जनवरी 20261500 रुपए
33rdफरवरी 202610 फरवरी 20261500 रुपए
34thमार्च 202613 मार्च 20261500 रुपए
35thअप्रैल 202610 अप्रैल 20261500 रुपए
36thमई 202613 मई 20261500 रुपए
37th
जून 2026
14 जून 2026
1500 रुपए
38thजून 202610 से 15 जून (संभावित)1500 रुपए

ये खबरें भी पढ़िए...

किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त? आ गया अपडेट

लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • सरकारी नौकरी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा