लाड़ली बहना योजना में 'लाभ परित्याग' का विकल्प खतरे की घंटी, क्या बंद होनेवाली है स्कीम!

Vikram Jain | Updated:
Share
ladli behna yojana congress alleges dangers
ladli behna yojana congress alleges dangers

लाड़ली बहना योजना की अप्रैल में 23वीं किस्त आने वाली है। लेकिन, उससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने योजना को लेकर आरोप है कि बहनों को धीरे-धीरे योजना से बाहर करना चाहती है। साथ ही लाभ परित्याग को खतरे की घंटी बताया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धीरे-धीरे योजना से लाभार्थियों को बाहर करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने ‘लाभ परित्याग’ विकल्प को योजना के लिए खतरे की घंटी बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना की 23वीं किस्त अप्रैल में आनी है, लेकिन योजना की प्रक्रिया को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

दरअसल, मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि महिला लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब इस योजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: अप्रैल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त, जानें तुरंत

लाभ परित्याग को बताया खतरे की घंटी

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रवक्ता मिथुन अहिरवार, अवनीश बुंदेला और आनंद जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान से अपने पास घंटी लिए बैठे हुए थे। उन्होंने लाड़ली योजना को लेकर अपनी चिंता जताते हुए सरकार पर आरोप लगाए। कांग्रेस के प्रवक्ता मिथुन अहिरवार का कहना था कि सरकार ने ‘लाभ परित्याग’ का विकल्प खोल दिया है, जिससे लाखों महिलाएं धीरे-धीरे इस योजना से बाहर हो सकती हैं। उनका मानना है कि बीजेपी सरकार ने पहले एलपीजी सब्सिडी के मामले में भी यही तरीका अपनाया था, जिससे सब्सिडी बंद हो गई थी।

नहीं दी गई योजना में पंजीकरण को लेकर जानकारी

कांग्रेस ने दावा किया कि आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी से यह सामने आया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त नहीं की गई हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो चुकी है, उनके नाम योजना से काटे जा रहे हैं, लेकिन नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...

MP में हजारों शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, नौकरी से हटाने का आदेश जारी, HC के निर्देश पर मिली थी नियुक्ति

बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना

हालांकि, मोहन यादव सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी, और योजना की राशि में वृद्धि की कोई योजना नहीं है। इस महीने की 23वीं किस्त 1250 रुपये की होगी, जो पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकार सख्त, खास दुकानों से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने बाध्य नहीं कर सकते निजी स्कूल

महिला की शिकायत के बाद टेंशन में प्रिंसिपल की हार्ट अटैक से मौत, कर्मचारियों का भड़का गुस्सा

भोपाल न्यूज | Bhopal News | Ladli Behna Yojana | मध्य प्रदेश कांग्रेस | मध्य प्रदेश सरकार not present in content

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया

By Jageshwar Prasad

अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप

By Ashish Bhardwaj

चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर

By Arohi Raj

नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते

By Jageshwar Prasad

गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश