लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर से जुड़ेंगे नई महिलाओं के नाम
Ravi Singh | Nov 07, 2024, 16:43 IST
Ladli Behna Yojana
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं अपना नाम जुड़वाना चाहती हैं। उनके लिए सरकार पहल करने जा रही है। दिसंबर से लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा।
BHOPAL : मध्य प्रदेश की बहनों के लिए अच्छी खबर है। जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना में अपना नाम जुड़वाना चाहती हैं, उनके लिए सरकार पहल करने जा रही है। संभवत: दिसंबर से पात्र महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़ने का काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इसे लेकर ऐलान किया है।
सीएम डॉ.यादव का कहना है कि लाड़ली बहना योजना में जिन बहनों के नाम नहीं हैं, उपचुनाव के परिणाम जारी होने के बाद अभियान चलाकर उनके नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। सीएम ने सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में दो सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों जगह 13 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। सीएम के ऐलान के हिसाब से सरकार दिसंबर से नई पात्र महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़ेगी।
लाड़ली बहना योजना प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत विवाहित महिला, जिसकी उम्र 60 वर्ष से कम है और मध्यप्रदेश निवासी हो, वे पात्र हैं। योजना में पहले केवल विवाहित महिलाओं को रखा गया था। उन्हें 1 हजार रुपए देने का फैसला किया गया था। हालांकि, साल 2023 में रक्षाबंधन पर इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1 हजार 250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1 हजार 250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
धनतेरस पर आने वाली है लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त!
लाड़ली बहना योजना : आज आएगा खातों में पैसा, सीएम मोहन यादव इतने बजे दबाने वाले हैं बटन
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में तत्कालीन शिवराज सरकार में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी। इसका औपचारिक आगाज 5 मार्च 2023 को हुआ था। जून 2023 से महिलाओं के खातों में हर महीने एक-एक हजार रुपए भेजे जाने लगे थे। शुरुआत में सरकार ने इस योजना की राशि 1 हजार रुपए ही निर्धारित की थी। बाद में राशि 1 हजार 250 रुपए कर दी गई।
मोहन सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 81 प्रतिशत बढ़ाते हुए 26 हजार 560 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार 984 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। अभी प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है।
सीएम डॉ.यादव का कहना है कि लाड़ली बहना योजना में जिन बहनों के नाम नहीं हैं, उपचुनाव के परिणाम जारी होने के बाद अभियान चलाकर उनके नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। सीएम ने सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में दो सीटों बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों जगह 13 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। सीएम के ऐलान के हिसाब से सरकार दिसंबर से नई पात्र महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़ेगी।
योजना के बारे में विस्तार से जानिए
ये खबर भी पढ़ें...
धनतेरस पर आने वाली है लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त!
लाड़ली बहना योजना : आज आएगा खातों में पैसा, सीएम मोहन यादव इतने बजे दबाने वाले हैं बटन
5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना
योजना के लिए 19 हजार करोड़ का बजट
पात्र महिलाएं, ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम
- लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
- ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
- अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman