Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार महीना देंगे सीएम मोहन यादव
Sourabh Bhatnagar | May 29, 2025, 08:10 IST
ladli behna yojana-mp-cm-mohan-yadav-announcement
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाड़ली बहनों को दी जाने वाली 1250 रुपए की मासिक सहायता राशि अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते दिनों बैतूलके सारणी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो 1250 रुपए प्रति माह की सहायता राशि दी जा रही है, उसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और जीवन स्तर सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 464 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह निवेश जिले के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल
सीएम ने एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के तहत 4 महिलाओं को स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ रुपए के इंटेंट टू इन्वेस्ट (इंवेस्टमेंट का इरादा) पत्र वितरित किए। इससे महिलाओं को उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगीं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने सीएम का स्वागत करते हुए उनका पैर छूकर सम्मान जताया।
मुख्यमंत्री ने देवास के हाटपिपल्या में कहा कि अक्टूबर महीने में भोपाल में किसानों के लिए विशेष मेला आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को उद्यमिता से जोड़ना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। सरकार कृषि को व्यवसायिक क्षेत्र में परिवर्तित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। यह राशि महिला के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करती है। अब इस योजना के तहत महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त कर रही हैं।
![b5e59ffe-742]()
![67bd872a-ad8]()
![98400dd9-a31]()
![fed72786-cf5]()
![89911514-d1e]()
![90928d3a-90b]()
लाड़ली बहना योजना के तहत अपना नाम चेक करने के लिए महिलाएं मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन स्थिति देख सकती हैं। वहां पर उन्हें अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा और फिर OTP के माध्यम से अपनी स्थिति की जांच करनी होगी।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
लाड़ली बहनों के जीवन में खुशहाली लाएंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, "लाड़ली बहनों के जीवन में कभी दुख नहीं आने देंगे। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लखपति दीदी अभियान जारी है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाना है।" यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।
सारणी में 464 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन
खबर यह भी...Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3000 की बीजेपी गारंटी पर उठे सवाल
महिलाओं के लिए स्टार्टअप निवेश: 8.5 करोड़ की सौगात
अक्टूबर में भोपाल में किसान मेला लगेगा
महिलाओं के मिलते हैं 15 हजार रुपए साल
ग्राफिक्स के जरिए समझें योजना से जुड़ी जरूरी बातें
b5e59ffe-742
67bd872a-ad8
कौन कर सकता है आवेदन
98400dd9-a31
कौन नहीं कर सकता आवेदन
fed72786-cf5
कैसै करें आवेदन
89911514-d1e
90928d3a-90b
लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman