Ladli Laxmi Yojna : मध्य प्रदेश की बेटियों को ऐसे मिलेंगे एक लाख रुपए और पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

Manya Jain | Jun 05, 2024, 08:26 IST
Share
लाड़ली लक्ष्मी योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना

मध्‍य प्रदेश सरकार की चर्चित लाड़ली लक्ष्मी योजना ( ladli laxmi yojna ), बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च में सहयोग करती है। इसमें शिक्षा के लिए बेटियों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में…

मध्य प्रदेश सरकार की बहुचर्चित लाड़ली लक्ष्मी योजना ( ladli laxmi yojana) बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाई गई है। यह योजना साल 2007 में आई थी। योजना के अंतर्गत बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सहायता प्रदान की जाती है। जानें कैसे प्रदेश की बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं-

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ

लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश की बेटियों के सशक्तिकरण की योजना है। इसके अंतर्गत बेटी के जन्म से शादी तक निम्न लाभ ( ladli laxmi yojan benefits ) मिलते हैं-

  • योजना के लिए पंजीकरण के बाद प्रदेश की बेटियों को एक लाख 43 हजार रुपए आश्वासन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • बालिकाओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2,000 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4,000 रुपए, कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर 6,000 रुपए और कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर भी 6,000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  • योजना की लाभार्थी बेटियों को 12वीं के बाद ग्रेजुएशन या किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (जिसकी अवधि कम-से-कम 2 वर्ष हो) में प्रवेश पर 25,000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे साल में दी जाएगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के ग्रेजुएशन के लिए शुल्क सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • इस योजना का अंतिम भुगतान एक लाख रुपए का होगा। यह 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर, 12वीं की परीक्षा पास करने पर एवं बालिका का विवाह होने पर दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िये...



रिजल्ट के बाद मिलेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना के लोन

लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीकरण की प्रक्रिया

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ( ladli laxmi yojana registration ) सीधे आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से हो सकता है। इसके अलावा किसी भी लोकसेवा केंद्र या इंटरनेट कैफे से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी-

  • जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी।
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
  • प्रकरण में पात्रता की शर्तों के अनुसार बालिका के माता अथवा पिता द्वारा परिवार नियोजन अपनाए जाने संबंधी प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता के साथ बालिका का वर्तमान फोटो।
ये खबर भी पढ़िये...

योजना से बढ़ा नारी का सम्मान, पर कई महिलाएँ फायदे से वंचित, सरकार बढ़ाए योजना का दायरा: लाडली बहना की नई पोस्टर गर्ल जूली प्रिया

लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता ( ladli laxmi yojana beneficiaries ) बेटियों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। यह पात्रता है-

  • बालिका का स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना चाहिए।
  • बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूलनिवासी होने चाहिए।
  • माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां https://ladlilaxmi.mp.gov.in/llyhome.aspx पर मिल सकती है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है

Tags:
  • LADLI LAXMI YOJANA
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीकरण की प्रक्रिया
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा
  • ladli laxmi yojana beneficiaries
  • ladli laxmi yojana registration
  • ladli laxmi yojan benefits
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है
इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

By Sanjay Gupta

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल कहां हैं? संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?

By Saurabh Mishra

जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

By VINAY VERMA

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान

By Anshika Singh Chauhan

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम

By Arun Tiwari

सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम