राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों डिंडौरी की लहरी बाई ने पाया प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर का पुरस्कार

Chandresh Sharma | Sept 13, 2023, 24:00 IST
Share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों डिंडौरी की लहरी बाई ने पाया प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर का पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों डिंडौरी की लहरी बाई ने पाया प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर का पुरस्कार

डिंडौरी के सिलपीडी गांव की बैगा आदिवासी लहरी बाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। लहरी बाई को बेवर खेती, दुर्लभ अन्न बीजों के संरक्षण के लिए प्लांट जीनोम फार्मर पुरस्कार से नवाजा गया।

NEW DELHI. डिंडौरी के बजाग ब्लॉक के सिलपीडी गांव की बैगा आदिवासी लहरी बाई को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। लहरी बाई को बेवर खेती, दुर्लभ अन्न बीजों के संरक्षण के लिए प्लांट जीनोम फार्मर पुरस्कार से नवाजा गया। दरअसल दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, भारतीय अनुसंधान परिषद ने 4 दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया था। जिसमें देश-विदेश से विशेषज्ञ शामिल हुए थे। इस दौरान लहरी बाई को सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

जी-20 में लेकर गई थी मिलेट्स

दरअसल लहरी बाई जी-20 सम्मेलन में मिलेट्स लेकर गई थीं। जी-20 सम्मेलन कार्यक्रम में लहरी बाई से मॉरीशस की प्रथम महिला कोबिता रामदानी ने भी मुलाकात की और उनके काम की जमकर प्रशंसा की थी। डिंडोरी जिला प्रशासन ने लहरी बाई को मिलेट्स वर्ष 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जो गांव-गांव जाकर किसानों को मिलेट्स की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। खुद भी दुर्लभ प्रजातियों के बीज का बैंक संचालित कर किसानों को बीज उपलब्ध कराने का काम लहरी बाई करती हैं।

सीएम ने दी बधाई

लहरी बाई को सम्मान से नवाजे जाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई प्रेषित की। अपने ट्वीट में सीएम ने लिखा कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में डिंडोरी जिले की महिला बैगा कृषक व श्री अन्न की ब्रांड एंबेसडर सुश्री लहरी बाई जी को श्री अन्न के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वर्ष 2021-22 का पादप जीनोम संरक्षक किसान सम्मान प्रदान किया गया है। सुश्री लहरी बाई जी को इस उपलब्धि के लिए बहुत.बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हमारे लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है

Tags:
  • Dindori's Lahari Bai
  • Plant Genome Savior Farmer Award
  • President Draupadi Murmu handed over the award
  • डिंडौरी की लहरी बाई
  • प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर का पुरस्कार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा अवॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं