मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, आखिरी दिन नामांकन भरेंगे ये प्रत्याशी

Chandresh Sharma | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, आखिरी दिन नामांकन भरेंगे ये प्रत्याशी
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, आखिरी दिन नामांकन भरेंगे ये प्रत्याशी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। दोपहर 3 बजे तक ही फॉर्म दाखिल करने का समय नियत किया गया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। दोपहर 3 बजे तक ही फॉर्म दाखिल करने का समय नियत किया गया है। भोपाल में समस्त विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह अंतिम अवसर है। अभी तक कांग्रेस की ओर से समस्त सातों सीटों पर नामांकन दाखिल किया जा चुका है वहीं बैरसिया, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन आज दाखिल करेंगे।

3 बजे के बाद नहीं लिए जाएंगे नामांकन फॉर्म

निर्वाचन कार्यालय ने दोपहर 3 बजे तक ही फॉर्म जमा करने का समय नियत किया है। उम्मीदवारों को अपने प्रस्तावक और समर्थक समेत उक्त समय तक हर हाल में निर्वाचन कक्ष में उपस्थित होना पड़ेगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक समस्त नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 31 अक्टूबर तक होनी है। जिसकेबाद 2 नवंबर तक नाम वापसी भी हो सकेगी। भोपाल की बात की जाए तो अब तक सात विधानसभा सीटों के लिए 54 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार तो अकेले नरेला सीट से हैं।

इस मर्तबा चुपचाप दाखिल किए गए नामांकन

पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार प्रत्याशियों ने शांतिपूर्वक अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करना ही मुनासिब समझा है। बगैर कोई रैली या गाजे-बाजे के 54 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए। कांग्रेस से पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, आतिफ अकील, रवींद्र साह, नरेश ज्ञानचंदानी, मनोज शुक्ला ने नामांकन भर दिए हैं। वहीं बीजेपी से कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, ध्रुव नारायण सिंह और विश्वास सारंग ने नाम निर्देशन पत्र जमा कराए हैं।

Tags:
  • MP News
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • एमपी न्यूज़
  • Last day of nomination
  • candidates have time till 3 pm
  • nomination papers
  • नामांकन का अंतिम दिन
  • प्रत्याशियों के पास 3 बजे तक का समय
  • नाम निर्देशन पत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा